{"_id":"59831ccf4f1c1bf2328b45df","slug":"bawana-by-election-aap-doing-its-campaign-through-projector","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाना उपचुनाव: प्रोजेक्टर के सहारे प्रचार को आप दे रही धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बवाना उपचुनाव: प्रोजेक्टर के सहारे प्रचार को आप दे रही धार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बवाना उपचुनाव में प्रचार के पारंपरिक तरीकों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) तकनीक का भी इस्तेमाल कर रही है। देश-विदेश से मोबाइल कॉलिंग करवाने के साथ पार्टी मोबाइल पर मैसेज व व्हाटएप पर वीडियो संदेश भी भेज रही है।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रोजेक्टर के सहारे भी प्रचार अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। पार्टी रणनीतिकार प्रोजेक्टर को प्रचार के लिये काफी फायदेमंद मान रहे हैं।
बवाना विधान सभा में छह वार्ड हैं। पार्टी ने हर वार्ड के लिये एक प्रोजेक्टर अलॉट किया है। पार्टी कार्यकर्ता सार्वजनिक स्थलों पर रोजाना तीन से चार नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि हर सभा में औसतन 100 लोग जुट जाते हैं।
विज्ञापन
ऐसे में रोजाना 2500-3000 हजार लोगों तक संदेश पहुंचाया जा रहा है। दूसरी तरफ देश-विदेश के पार्टी समर्थक बवाना के वोटरों के मोबाइल पर कॉल कर रहे हैं। इस दौरान अपने बारे में बताने के साथ पार्टी का वोट देने की अपील भी की जाती है।
विज्ञापन
पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट पर चलाने के लिये खासतौर से वीडियो संदेश तैयार कराया गया है। इसके केंद्र में दिल्ली सरकार के काम हैं। खासतौर से स्कूल, मोहल्ला क्लीनिक व गांवों के विकास की योजनाओं को प्रचार होता है।
वहीं, ऑटो रिक्शा चालकों, रेहड़ी-पटरी वालों, स्कूली बच्चों, आम शहरियों की दिल्ली सरकार के कामों पर प्रतिक्रिया भी दिखायी जाती है। इसके अलावा वीडियो में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अपील करते हुये दिखते हैं। करीब तीस मिनट की डाक्यूमेंट्री चलाने के बाद पार्टी कार्यकर्ता लोगों से दिल्ली सरकार के कामों पर चर्चा करते हैं।
पदयात्रा पर भी जोर
मुख्यमंत्री अरविंद केजरवील समेत पार्टी नेता इलाके में पदयात्रा भी कर रहे हैं। इस दौरान डोर-टू-डोर जाकर मतदताओं से आप को वोट देने की अपील की जाती है। वहीं, छोटी जनसभाओं के साथ पार्टी गांवों में भी बैठकें कर रही है। दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, अभी तक करीब पचास हजार घरों को पदयात्रा से कवर किया गया है।