फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bassi's departure, Alok Kumar became Delhi's new police commissioner.

आलोक कुमार बने दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर

Mon, 29 Feb 2016 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 Feb 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
Bassi's departure, Alok Kumar became Delhi's new police commissioner.

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने आज दिल्ली के नये पुलिस आयुक्त पदभार ग्रहण किया। उन्होंने बीएस बस्सी के विदाई कार्यक्रम में बस्सी से चार्ज लिया। बीएस बस्सी आज सेवानिवृत्त हो गए।

विज्ञापन


1979 बैच के अधिकारी 58 वर्षीय आलोक कुमार वर्मा तिहाड़ जेल के महानिदेशक पद पर कार्यरत थे। वह अगले 17 माह तक दिल्ली के पुलिस आयुक्त बने रहेंगे।

इस दौरान आलोक कुमार 80 हजार फोर्स के साथ दिल्ली की विधि व्यवस्था को संभालेंगे। नई पुलिस लाइन में बीएस बस्सी की विदाई में परेड का आयोजन किया गया।

अपने विदाई भाषण में बीएस बस्सी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि अब जबकि वह कमिश्नर के पद से मुक्त होने जा रहे हैं तो वह स्पष्ट करना चाहते है कि दिल्ली पुलिस किसी भी तरह के राजनीतिक दबाव में काम नहीं करती है।
विज्ञापन


बस्सी के मुताबिक दिल्ली पुलिस के पास निरकुंश ताकत होने की बात कहना सरासर गलत है। बस्सी ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों से लोग दिल्ली में रहते हैं और दिल्ली पुलिस उनकी सेवा व सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आलोक वर्मा के लिए चुनौतियां

Bassi's departure, Alok Kumar became Delhi's new police commissioner.

परेड की सलामी लेने के बाद बीएस बस्सी पुलिस मुख्यालय पहुंचे यहां आलोक कुमार वर्मा के आने के बाद उन्हें अपना पद सौंपा। इसके बाद दिल्ली पुलिस के आला पुलिस अधिकारियों ने बीएस बस्सी को पुलिस मुख्यालय से विदाई दी।

बता दें कि आलोक कुमार ऐसे समय में दिल्ली के पुलिस आयुक्त बन रहे हैं जब पुलिस को जेएनयू और पटियाला हाउस कोर्ट में हुई मारपीट के मामले में कड़ी चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है। नये पुलिस आयुक्त को दिल्ली सरकार के साथ भी तालमेल बनाना पड़ेगा।

पिछले एक साल से दिल्ली सरकार और पुलिस के बीच लगातार खींचतान चल रही है। वहीं दिल्ली पुलिस की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी खींचतान चलती रही है। ऐसे यह देखना भी दिलचस्प होगा कि आलोक वर्मा के आने से दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच कितना सांमजस्य बनता है।

रिटायर्ड कमिश्नर बीएस बस्सी के मुताबिक अब वह कुछ कानून के बारे में अध्ययन करेंगे उसके बाद वह अपने मुताबिक कार्य करते हुए विदेश की यात्रा भी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed