फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   four students made device to detect cervical cancer on the spot

मानव रचना यूनिवर्सिटी के चार छात्रों ने कर दिखाया कमाल, ऑन द स्पॉट करेगा सर्वाइकल कैंसर की जांच 

Fri, 04 Nov 2016 09:57 AM IST
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद
सिद्धार्थ शाह/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 04 Nov 2016 09:57 AM IST
विज्ञापन
four students made device to detect cervical cancer on the spot
मानव रचना यू‌न‌िवर्स‌िटी के छात्रों को म‌िला पुरस्कार - फोटो : अमर उजाला

विद्यार्थियों के मन में महिला सशक्तिकरण पर कार्य करने की इच्छा थी। कॉलेज के इनोवेशन सेंटर में रिसर्च के दौरान मिले चार विद्यार्थियों ने आपस में विचार साझा किए तो नया आइडिया निकलकर सामने आया। महिला स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए एक डिवाइस तैयार करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


करीब छह माह तक कार्य कर सर्वाइकल कैसर की जांच के लिए डिवाइस तैयार कर दिया। मानव रचना इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर सांइस ब्रांच की अंतिम वर्ष की छात्रा अक्षिता सचदेवा, ज्योत्सना, प्रिया भारद्वाज व इलेक्टॉनिक ब्रांच के नीरज सैनी ने मिलकर इस डिवाइस को छह माह में तैयार किया।
विज्ञापन


डिवाइस बनाने का कार्य जुलाई माह से शुरू कर दिया था। इसके लिए टीम को कई स्तर रिसर्च कार्य करना पड़ा। इलेक्टॉनिक्स ब्रांच के छात्र नीरज सैनी ने बताया कि मेंटर रूपम शर्मा के साथ मिलकर 1500 रुपये में इसे बनाया है। बंगलूरू याहू एसेंचर जॉकी सीजन पांच में इस डिवाइस के लिए जूरी च्वाइस अवार्ड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में सर्वाइकल कैंसर जांच में समय लगता है। विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया यह डिवाइस कम खर्च ऑन द स्पॉट जांच कर परिणाम देगा। छात्र आने वाले समय में इसे व्यवसायिक रूप देने पर भी विचार कर रहे हैं।


नहीं होगा कोई इंफेक्शन
कंयूटर साइंस अंतिम वर्ष की छात्रा अक्षिता सचदेवा ने बताया कि इस डिवाइस से किसी भी प्रकार का कोई इंफेक्शन नहीं होगा। वहीं, इसकी कीमत किस तरह कम की जाए, ताकि जरूरतमंदों तक यह आसानी से पहुंच सके। इसके लिए विचार विमर्श किया जा रहा है। अक्षिता ने दादी की सवाईकल कैंसर से मौत होने के बाद ग्रुप से जुड़कर इसके रिसर्च पर कार्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed