{"_id":"5bad0ed8867a557feb4e3485","slug":"barriers-will-not-be-place-on-raod-without-a-policeman-said-anil-baijal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलजी ने दिए सख्त निर्देश, बिना पुलिसकर्मी सड़क पर नहीं लगेगा बैरियर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलजी ने दिए सख्त निर्देश, बिना पुलिसकर्मी सड़क पर नहीं लगेगा बैरियर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Sep 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस के बैरियर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सख्त निर्देश दिया कि बगैर पुलिसकर्मी के सड़क पर कहीं भी बैरियर्स नहीं लगाने हैं। वहीं, अपराध संभावित क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी जरूरी है। इसके अलावा दिल्ली पुलिस का लेखा परीक्षा प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाए। अनिल बैजल बृहस्पतिवार को कानून और व्यवस्था की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त ने इस संबंध में कानून और व्यवस्था की मौजूदा स्थिति पर प्रस्तुति दी। इसमें बताया गया कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन नंबर 1091 उचित तरीके से काम रहा है। वहीं, लड़कियों के स्कूल/कॉलेज के पास टीम की तैनाती की गई है। इसके अलावा देर रात काम से घर लौटने वाली महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 749 वैन चलाई जा रही है।
विज्ञापन
उपराज्यपाल ने निर्देश दिया कि अपराध वाले क्षेत्रों में पुलिस की मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। वहीं, पुलिस को ऐसा तंत्र विकास करना चाहिए, जिससे ड्रग्स की सप्लाई, कम आयु के युवाओं को शराब परोसना आदि का पता चल सके। उपराज्यपाल ने आगे कहा कि बिना पुलिस कर्मी के सड़क पर बैरियर न लगाया जाए। बैरियर की दृश्यता बनाए रखने के लिए उस पर रिफलैक्टिव टेप लगाया जाए।
विज्ञापन