{"_id":"537aaa68e9910415ec1b240c2091b79c","slug":"barking-doggie-killed-the-death-of-the-elderly-in-shock-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भौंकने पर डॉगी को मार डाला, सदमे में बुजुर्ग की भी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भौंकने पर डॉगी को मार डाला, सदमे में बुजुर्ग की भी मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 09 Feb 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना रेलवे स्टेशन के पास भूड़ इलाके में भौंकने पर एक युवक ने डॉगी के सिर में ईंट फेंककर मारी। घायल डॉगी की एक घंटे बाद मौत हो गई। डॉगी को मोहल्ले में रहने वाले एक बुजुर्ग खाना खिलाते थे, वह आठ-नौ महीने से बीमार थे।
डॉगी की मौत के एक दिन बाद उनकी भी मौत हो गई। मोहल्ले में चर्चा है कि डॉगी की मौत कागम वह बर्दाश्त नहीं कर सके, जिस वजह से उनकी भी मौत हो गई।
दूसरी तरफ, बुजुर्ग के परिजनों ने दावा किया है कि उनकी मौत डॉगी की मौत के सदमे की वजह से नहीं, बल्कि बीमारी की वजह से हुई है। उन्होंने पुलिस से शिकायत नहीं की है।
मोहल्लेवालों ने बताया कि डॉगी मोहल्ले में ही रहता था। उसे मोहल्ले में रहने वाले एक बुजुर्ग (68) खाना खिलाते थे, उसकी देखभाल भी करते थे। करीब दस दिन पहले उन्हें पैरालिसिस हो गया था, जिस वजह से वह डॉगी की देखभाल नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
शुक्रवार को डॉगी एक युवक पर भौंक पड़ा। युवक ने कई ईंटें डॉगी के सिर में मारीं। घायल डॉगी लहूलुहान हालत में बुजुर्ग के दरवाजे के पास पहुंचा और दम तोड़ दिया।
इसके बाद डॉगी को मोहल्ले में रहने वाले एक युवक ने दफना दिया। मोहल्ले वालों ने बताया कि डॉगी की मौत की खबर बुजुर्ग को परिजनों ने नहीं बताई थी, लेकिन शनिवार को पड़ोसी युवक ने डॉगी की मौत की सूचना उन्हें दे दी थी।
इसे सुनकर बुजुर्ग को सदमा लगा, जिससे अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। आनन फानन में परिजन उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां देर रात उनकी मौत हो गई।