{"_id":"62a6e4666fd7fc2712205411","slug":"bareilly-girl-misdemeanor-in-hotel-also-made-objectionable-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर होटल में युवती से दुष्कर्म, अश्लील वीडियो भी बनाया
Mon, 13 Jun 2022 12:46 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Mon, 13 Jun 2022 12:46 PM IST
सार
युवती को तमंचा दिखाकर कोल्डड्रिंक पिलाने और उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है, उसे दिन भर बंधक बनाकर रखा। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की दी धमकी, और उसका मोबाइल छीन लिया।
विज्ञापन
महिला का आपत्तिजनक वीडियो बनाया (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : गूगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाई के जन्मदिन के लिए केक लेने आई भुता के गांव में रहने वाली युवती को सिविल लाइंस के एक होटल में कोल्डड्रिंक में नशा पिलाकर भुता में गजनेरा रोड निवासी विवेक देवल ने दुष्कर्म किया। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि अपने भाई के जन्मदिन के लिए शनिवार को उनकी बेटी केक लेने बरेली आई थी। बैंक संबंधी कुछ कागजात देने के बहाने पुराने रोडवेज बसस्टैंड के पास विवेक उनकी बेटी को मिला।
विज्ञापन
उनकी बेटी और विवेक पहले निजी बैंक में साथ काम कर चुके थे इसलिए वह उसके साथ होटल में चली गई। विवेक ने होटल में अपने रिश्तेदार रुके होने की बात कही थी लेकिन जब उनकी बेटी कमरे में पहुंची तो वहां कोई नहीं था।
विज्ञापन
आरोप है कि विवेक ने तमंचे के जोर पर उनकी बेटी को नशीली कोल्डड्रिंक पिला दी। नशा होने पर विवेक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। पूरे दिन वह बेटी को होटल में बंधक बनाए रहा और एक सादा कागज पर साइन करा लिए। शाम को उसने मोबाइल छीनकर बेटी को घर जाने दिया।
विज्ञापन
धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो वीडियो वायरल कर देगा। घर पहुंचकर उसने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बताया तो रविवार को उन्होंने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।