फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barber did not cut hair in Seelampur area then angry man firing

महंगा पड़ा नंबर काटना: युवक को आंधे घंटे बैठाया फिर भी नहीं काटे बाल, फिर दनादन चलीं गोलियां

Thu, 08 Dec 2022 07:29 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 08 Dec 2022 07:29 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल बाइक आरोपी अब्दुल्लाह ने अपने दोस्त सुल्तान से ली हुई थी, जो उसके पिता अंसार के नाम पर है। 

विज्ञापन
Barber did not cut hair in Seelampur area then angry man firing
वह दुकान, जहां गोली चली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में नंबर आने पर बाल न काटने से एक नाराज युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सैलून पर दनादन गोलियां दाग दीं। गनीमत यह रही कि गोली लगने से कोई जख्मी नहीं हुआ। पीड़ित सैलून मालिक मोहम्मद जुनैद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अब्दुल्लाह (22) अमानत उर्फ यासीन (22) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा, कारतूस, तीन कारतूस और वारदात में इस्तेमाल एक बाइक बरामद की है। वारदात में इस्तेमाल बाइक आरोपी अब्दुल्लाह ने अपने दोस्त सुल्तान से ली हुई थी जो उसके पिता अंसार के नाम पर है। पुलिस को मामले में अब्दुल्लाह के दूसरे साथी जैद की तलाश है। उसकी तलाश में सीलमपुर थाना पुलिस छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि पांच दिसंबर को गौतमपुरी गली नंबर-10 में एक सैलून के बाहर गोली चलने की घटना हुई थी। बाइक सवार तीन लड़कों ने सैलून पर गोलियां चलाई थीं। एक गोली सैलून की दीवार पर लगी जबकि दूसरी बालकनी पर लगी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन

खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल से दो खोखे और एक चाकू का कवर बरामद किया। क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज से कुछ आरोपियों की पहचान की गई। इस बीच मंगलवार को एक सूचना के बाद पुलिस की टीम ने के-ब्लॉक, सीलमपुर से दो आरोपियों अमानत उर्फ यासीन और अब्दुल्लाह को हिरासत में ले लिया। 

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में अपना हाथ होने की बात कबूल कर ली। अब्दुल्लाह ने बताया कि पांच दिसंबर को वह जुनैद के सैलून पर बाल कटवाने के लिए गया था। करीब आधा घंटा वहां बैठने के बाद भी जुनैद ने उसका नंबर नहीं लगाया। उसके बजाए किसी और के बाल काटने लगा।

अब्दुल्लाह ने इसका विरोध किया तो वह जुनैद उससे कहासुनी करने लगा। इसके बाद धक्का-मुक्की कर अब्दुल्लाह को भगा दिया। अब्दुल्लाह ने अपने दोस्त अमानत और जैद को बुलाया। कुछ ही देर बाद तीनों ने जुनैद के सैलून पर गोलियां चला दीं। पुलिस आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार व बाइक बरामद कर ली। अब पुलिस तीसरे आरोपी जैद की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed