फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bar Association elections enrollment regime, today withdrawal

बार एसोसिएशन चुनाव : नामांकन का दौर खत्म

Fri, 23 Jan 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Fri, 23 Jan 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Bar Association elections enrollment regime, today withdrawal

बार एसोसिएशन चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता राम अवतार गुप्ता ने दल-बल के साथ नामांकन दाखिल किया।

विज्ञापन


इसके साथ ही अब अध्यक्ष और सचिव पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। शनिवार को नाम वापस लिया जा सकता है। इसके लिए सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक का समय एल्डर कमेटी ने घोषित किया है।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी के चेयरमैन रविदत्त त्यागी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष/चुनाव संयोजक अनिल पंडित और सचिव योगेंद्र कौशिक ने बताया कि वकीलों की वोटिंग सूची दुरुस्त करने का काम अभी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब ढाई हजार अधिवक्ता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को नामांकन के आखिरी दिन अध्यक्ष पद के लिए राम अवतार गुप्ता ने पर्चा दाखिल किया। राम अवतार गुप्ता को तहसील कंपाउंड संघ ने भी अपना समर्थन दिए जाने की घोषणा की है।


नामांकन पत्रों की जांच के बाद शाम को ही सभी प्रत्याशियों के नाम की सूची बार सभागार के बाहर चस्पा कर दी गई। 30 जनवरी को सभी पदों के लिए मतदान होना है। उसी दिन देर रात तक चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।


चुनावी समर के योद्घा
अध्यक्ष पद - मुनीश त्यागी, राम अवतार गुप्ता और संतोष कुमार।
सचिव पद - सीपी तेवतिया, दीपक शर्मा और नौशाद खान।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष - धर्मशिला, ओमप्रकाश, सिंधु प्रभा झा और विनोद कुमार शर्मा।
कनिष्ठ उपाध्यक्ष - अमित कुमार शर्मा, अमित पन्थ, रोकेंद्र सहलोत, स्नेह कुमार त्यागी, उबैदुल उलहक उर्फ गुड्डू चौधरी।
सह सचिव प्रशासन - रिंकू शर्मा, संजीव हर्ष बखरवा और संदीप त्यागी।
सहसचिव पस्तकालय - गोपीचंद शर्मा, मनीष कुमार सैन, संगीता।
कोषाध्यक्ष - जयवीर सिंह मनोहर और विक्रांत तोमर
वरिष्ठ कार्यकारिणी - दीपचंद चांवरिया, रजनीकांता प्रजापति, लोकेश कुमार पुंडीर, विनोद कुमार और मुकेश शर्मा।
कनिष्ठ कार्यकारिणी - अनुज शर्मा, अरुण कुमार सैनी, इमरान खान, जयचंद, रेखा रानी और संजय कुमार प्रजापति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed