{"_id":"b699d6abc3271e9b62ee3a853228dc58","slug":"bar-association-election-in-gurgaon-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सरगर्मी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सरगर्मी तेज
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 02 Dec 2015 06:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना बार एसोसिएशन चुनाव ने जोर पकड़ लिया है। उम्मीदवार अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। इससे अदालत व तहसील कार्यालय में चहलपहल रहती है।
विज्ञापन
वकील भी उम्मीदवारों की हार-जीत की चर्चा करने में मशगूल हैं। चुनाव 4 दिसंबर को होंगे। इसमें कुल 81 वकील अपने मत का प्रयोग करेेंगे।
वहीं कोई सीनियर अधिवक्ता वोट नहीं होने के बावजूद चुनाव में दिलचस्पी ले रहे हैं। इस चुनाव में प्रधान व सचिव पदों में सीधा मुकाबला है।
प्रधान पद पर काबिज होने के लिए एमपी भारती व राजकुमार अवाना अपना भाग्य अजमा रहे हैं, जबकि सचिव पद के लिए सोमबीर की ओर से नामांकन वापस लेने से हीरानंद पालिवाल व सुनील विकल में सीधी टक्कर है।
विज्ञापन
वहीं सोमबीर तंवर ने हीरानंद पालिवाल को अपना समर्थन दे दिया है। उपप्रधान पद पर बिजेंद्र खटाना, सहसचिव पद पर साहुन खान, कोषाध्यक्ष पद पर जितेश भारद्वाज को निर्विरोध चुन लिया गया है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बार एसोसिएशन के चुनाव में तहसील कार्यालय में मौजूद वकीलों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ऐसे वकीलों की कुल संख्या 36 बताई जा रही है। ऐसा होने से उम्मीदवार तहसील में कार्यरत वकीलों की जी-हजूरी करने में जुटे हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं।