{"_id":"5bad64e5867a5501370f0195","slug":"banned-elements-found-in-polio-vaccine-action-on-company-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: पोलियो वैक्सीन में मिले प्रतिबंधित तत्व, कंपनी पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: पोलियो वैक्सीन में मिले प्रतिबंधित तत्व, कंपनी पर कार्रवाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 28 Sep 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार को पोलियो की दवा आपूर्ति करने वाली गाजियाबाद की एक कंपनी की दवा की जांच में पी-2 के एंटीजन पाए गए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने कविनगर थाने में कंपनी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
कविनगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित बायोमेड प्राइवेट लिमिटेड कंपनी इंडोनेशिया से पोलियो की दावा मंगाती है। यहां इस दवा को ड्रॉप में पैकेज कर सरकार को आपूर्ति की जाती है। केंद्रीय औद्योगिक मानक नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 10 से 15 सितंबर के बीच वैक्सीन के सैंपल लिए गए और इनकी जांच हिमाचल प्रदेश की प्रयोगशाला में कराई गई। जांच में वैक्सीन में टाइप-2 के एंटीजन मिले हैं, जो कि प्रतिबंधित है।
विज्ञापन
पोलियो मुक्त घोषित होने के बाद टाइप-2 की वैक्सीन को बंद कर दिया गया है। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के कई ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी गुरुवार को कंपनी पहुंचे और मार्केट में सप्लाई हो चुकी दवा को नष्ट कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. सत्यप्रकाश गर्ग समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। वहीं गर्ग का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।
विज्ञापन