{"_id":"a94ff2f49c137aa4df5a34c385ec3d73","slug":"bank-account-hacked-flown-two-million-bucks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक अकाउंट हैक कर उड़ाए दो लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक अकाउंट हैक कर उड़ाए दो लाख रुपये
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 21 Dec 2014 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-21 स्थित जलवायु विहार निवासी आशुतोष उपाध्याय का बैंक अकाउंट हैक कर दो लाख रुपये निकाल लिए गए। आशुतोष ने सेक्टर-20 थाने में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई है। एक निजी कंपनी में काम करने वाले आशुतोष का सेक्टर-18 स्थित आईसीआईसीआई बैंक में खाता है।
विज्ञापन
शुक्रवार को वह किसी काम से बाहर गया था। इस दौरान उसे खाते से दो लाख रुपये ट्रांसफर होने का एसएमएस मिला। इसके बाद आशुतोष ने कस्टमर केयर पर संपर्क कर खाते से ट्राजेक्शन बंद कराया।
विज्ञापन
किसी ने नेट बैंकिंग के जरिये खाते से रुपये उड़ाए। बैंक मैनेजर के कहने पर खाताधारक ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत की। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आशुतोष के खाते से रुपये कहां और किसके अकाउंट में ट्रांसफर किए गए।
विज्ञापन