फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi couple arrested with illegal Indian passport at Delhi s IGI airport

एयरपोर्ट पर बांग्लादेशी दंपती गिरफ्तार: अवैध रूप से भारतीय पासपोर्ट बनाकर पेरिस जा रहे थे दोनों, ऐसे हुआ उन पर शक

Sun, 10 Jul 2022 10:38 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 10 Jul 2022 10:38 PM IST
सार

पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार दंपती की पहचान विश्वजीत दास और रिंकू दास के रूप में हुई है। आठ जुलाई को दोनों पेरिस जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पर आए थे। पेरिस जाने के लिए दंपती दिल्ली हवाई अड्डा पहुंचे थे। इमिग्रेशन की प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को दंपती पर शक हुआ।

विज्ञापन
Bangladeshi couple arrested with illegal Indian passport at Delhi s IGI airport
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दिल्ली हवाई अड्डा से अवैध रूप से भारतीय पासपोर्ट बनवाकर विदेश जा रहे बांग्लादेशी दंपती को गिरफ्तार किया है। इमिग्रेशन अधिकारियों को जांच के दौरान इस बात की जानकारी मिली। अधिकारियों ने दंपती को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दंपती के खिलाफ फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार दंपती की पहचान विश्वजीत दास और रिंकू दास के रूप में हुई है। आठ जुलाई को दोनों पेरिस जाने के लिए दिल्ली हवाई अड्डा पर आए थे। इमिग्रेशन की प्रक्रिया के दौरान अधिकारियों को दंपती पर शक हुआ। पूछताछ में उन्होने बताया कि वे बंगाल के नादिया जिले के रहने वाले हैं। अधिकारियों ने उनके कागजात की जांच की है, जिसमें पता चला कि दोनों को भारतीय बांग्लादेश के पासपोर्ट के आधार पर उन्हें फ्रांस यात्रा की अनुमति दी गई है।

विज्ञापन

जांच करने पर पता चला कि दंपती के पास भारत व बांग्लादेश के पासपोर्ट मौजूद है। इसके बाद उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई। आरोपियों ने बताया कि वह बंगाल के नहीं बल्कि बांग्लादेश के रहने वाले हैं। उसके बाद अधिकारियों ने दंपती को आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में पता चला है कि आरोपियों ने पश्चिम बंगाल से भारतीय पासपोर्ट बनवाया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed