फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi citizen identified from photo found on Instagram, arrested

Delhi NCR News: इंस्टाग्राम पर मिले फोटो से हुई बांग्लादेशी नागरिक की पहचान, पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने जहांगीरपुरी से पकड़ा, ऑपरेशन करवा कर ट्रांसजेंडर बनकर रहा रहा था
विज्ञापन

नई दिल्ली। इंस्टाग्राम पर बांग्लादेश में खिंचवाए फोटो के जरिये पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी नागरिक की पहचान कर उसे पकड़ा है। आरोपी ऑपरेशन करवाकर ट्रांसजेंडर बनकर जहांगीरपुरी इलाके में रह रहा था और खुद को भारतीय नागरिक साबित करने के लिए भारतीय मतदाता पहचान पत्र भी बनवा लिया था। पुलिस आरोपी के निर्वासित करने की प्रक्रिया में जुटी है। बांग्लादेशी की पहचान मोहम्मद मिलोन मियां के रूप में हुई है।
उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि निरीक्षक विपिन कुमार के नेतृत्व में जांच कर रही टीम को एक ट्रांसजेंडर के बारे में पता चला कि वह बांग्लादेशी है। टीम ने जहांगीरपुरी से उस व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआती पूछताछ में उसने भारतीय मतदाता पहचान पत्र पेश किया और बताया कि वह पश्चिम बंगाल का रहने वाला है लेकिन पुलिस टीम को उसके हाव-भाव से शक हुआ। उसका सोशल मीडिया प्लेटफार्म की जांच की गई तो इंस्टाग्राम पुलिस कुछ फोटोग्राफ्स मिले जो आरोपी को बांग्लादेशी नागरिक होने की तरफ इशारा कर रहा था।
विज्ञापन

पुष्टि होने पर पुलिस ने 19 जुलाई को चुनाव कार्यालय को पत्र भेजकर आरोपी व्यक्ति का मतदाता पहचान पत्र रद्द करने का अनुरोध किया गया। उसके बाद पुलिस ने 4 अगस्त को आरोपी मोहम्मद मिलोन मियां को पकड़ लिया। उसके कब्जे से एक स्मार्टफोन मिला जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप इंस्टॉल मिला जिसकी मदद से वह बांग्लादेश में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से बात करता था। उसके फोन गैलरी में उसका बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र मिला। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने अपनी बांग्लादेशी नागरिकता स्वीकार की। उसने बताया कि उसने अपनी सर्जरी करवाकर अपने रूप-रंग को महिलाओं जैसा बना लिया था। वह मेकअप, साड़ी या सलवार सूट, नकली बाल बगैरह का इस्तेमाल कर महिला की तरह दिखने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने उसके खिलाफ विदेशी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने उसको निर्वासित करने के लिए उसे विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय में पेश किया, जहां से निर्वासित करने के आदेश के बाद उसे हिरासत केंद्र् में भेज दिया गया है। पुलिस निर्वासित करने की प्रक्रिया कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed