फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ban on sale of chewing gum in Haryana

कोरोनाः हरियाणा में चुइंगम की बिक्री पर रोक, 30 जून तक रहेगा प्रतिबंध

Fri, 03 Apr 2020 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 03 Apr 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Ban on sale of chewing gum in Haryana
chewing gum
हरियाणा सरकार ने कोरोना पर नियंत्रण के लिए राज्य में 30 जून तक चुइंगम की बिक्री पर रोक लगा दी है। सरकार का कहना है कि लोग चुइंगम खाकर थूकते हैं  जिससे कोरोना संक्रमण प्रसार का खतरा है। 
विज्ञापन


वहीं, गुटखा व पान मसाले पर प्रतिबंध को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए सरकार ने अधिकारियों को आदेश दिया है। राज्य के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन विभाग का कहना है कि कोरोना संक्रमण खांसी या छींक के साथ बाहर आने वाले जलकणों से फैलता है। 
विज्ञापन


वहीं, लोग चुइंगम खाकर दूसरों की ओर थूकते हैं। ऐसे में संक्रमण फैलने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसीलिए कोरोना संक्रमण पर रोक के लिए यह प्रतिबंध लगाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सुगंधित तंबाकू, गुटखा, पान मसाला व खर्रा, सुपारी, कत्था व चूने की बिक्री पर भी नजर रखने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गए हैं। यूपी सरकार भी कोरोना वायरस पर रोकथाम के लिए पान मसाले के उत्पादन व बिक्री पर रोक लगा चुकी है। 

यूपी सरकार पान मसाले की बिक्री पर लगा चुकी है रोक

इसी विचार के साथ यूपी सरकार ने प्रदेश में पान मसाला की बिक्री पर पहले ही रोक लगा दी है। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश ने आदेश जारी किया था। विभाग ने जारी किए गए आदेश में कहा कि कोविड-19 महामारी का संक्रमण एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है जिसकी रोकथाम के लिए पूरे प्रदेश में पान मसाले की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जाता है। 

पान मसाला खाकर थूकने और उसके पाउच का उपयोग करने पर संक्रमण फैलने के खतरे को देखते हुए पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण और विक्रय पर रोक लगाई गई है।


बावजूद इसके राज्य के की हिस्सों से अभी भी पान मसाले की बिक्री की खबरें लगातार आ रही हैं। पान मसाले की कालाबाजारी की खबरों के बाद कई जगह छापेमारी भी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed