फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ballabhgarh : Bullies enter Dalit wedding procession, forcibly dance with women

Ballabhgarh : दलितों की बरात में घुसे दबंग, महिलाओं के साथ जबरन किया डांस, चलाई गोली, किशोरी घायल

Sun, 10 Dec 2023 06:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बल्लभगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 10 Dec 2023 06:36 AM IST
सार

इसी दौरान डांस करने समय दो दबंग बीच में घुस आए। दबंगों ने युवतियों और महिलाओं पर रुपये फेंके और बदसलूकी की।

विज्ञापन
Ballabhgarh : Bullies enter Dalit wedding procession, forcibly dance with women
दलितों की बरात में घुसे दबंग महिलाओं के साथ डांस करते हुए। video grab - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव तिगांव में दलितों के एक परिवार के घर घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। इसी दौरान डांस करने समय दो दबंग बीच में घुस आए। दबंगों ने युवतियों और महिलाओं पर रुपये फेंके और बदसलूकी की।

विज्ञापन


विरोध करने पर डांस कर रही महिलाओं पर फायर कर दिया। गोली एक किशोरी के पैर में लगने पर वह घायल हो गई। घटना से डरे परिजन तुरंत बरात लेकर दुल्हन के घर की ओर निकल गए। वहीं दूल्हे के भाई और अन्य बराती किशोरी को अस्पताल ले गए। इसी बीच दबंग मौका देखकर फरार हो गए। थाना तिगांव पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी गांव तिगांव निवासी जगदीश ने बताया कि आठ दिसंबर को गांव में रात 8 बजे पड़ोसी सचिन पुत्र कर्मवीर की घुड़चढ़ी हो रही थी। कॉलोनी में स्थित शिव मंदिर पर दूल्हा सचिन दर्शन करने के लिए गया। दर्शन करने के बाद घुड़चढ़ी होने लगी। कुछ समय के बाद बरात बाबू नागर के घर के सामने से गुजर रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बाबू नागर बरात में शामिल महिलाओं के बीच में जाकर डांस करते हुए बदसलूकी करते हुए पैसे फेंकने लगा। बरातियों ने जब विरोध किया तो आरोपी बाबू नागर ने जातिसूचक शब्द कहते हुए बरात नहीं चढ़ने देने की धमकी दी। आरोप है कि बाबू नागर अपने साथी हीरा से पिस्तौल लेकर आया और गोली चला दी। गोली उनकी 17 वर्ष की बेटी सोनिया के पैर के घुटने में लग गई।

गोली चलाने के बाद दोनों आरोपी बाबू और आरोपी हीरा मौके से फरार हो गए। बारात तिगांव से नीलम चौक के पास एनआईटी क्षेत्र पर जानी थी। बरात में शामिल दूल्हे के छोटे भाई व अन्य लोग सोनिया को उपचार के सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां से डॉक्टर ने रेफर कर दिया। अब सोनिया का उपचार सेक्टर 28 स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है।


ब्यूटी पार्लर का कर रही है कोर्स
पीड़ित सोनिया ने तिगांव में ही निजी ब्यूटी पार्लर से कोर्स कर रही है। शुक्रवार को वह बरात में शामिल होने के लिए गई हुई थी। इस दौरान बाबू ने जान बूझकर पैर पर गोली चला दी। सोनिया कुल पांच भाई बहन है। बहनों में सोनिया दूसरे नंबर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed