{"_id":"5f9a39adb1c65b06bd26e110","slug":"ballabgarh-nikita-murder-case-live-updates-of-the-day-third-accused-arrested-who-avail-gun-to-tauseef","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballabgarh: निकिता के लिए न्याय की मांग हुई तेज, स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballabgarh: निकिता के लिए न्याय की मांग हुई तेज, स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
Thu, 29 Oct 2020 05:58 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:58 PM IST
सार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में सोमवार(26 अक्तूबर) को हुई हत्या मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी ने जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही बुधवार रात को पुलिस ने वारदात में शामिल तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। इस आरोपी ने हत्यारोपी तौसीफ को देशी कट्टा उपलब्ध कराया था। आज इसकी कोर्ट में पेशी हो सकती है। वहीं छात्र संगठनों द्वारा आज भी प्रदर्शन की उम्मीद है। यहां पढ़ें दिनभर के अपडेट्स.....
विज्ञापन
बल्लभगढ़ में की छात्रा की हत्या: निकिता हत्याकांड (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकिता के लिए न्याय की मांग, स्थानीय लोगों ने निकाला कैंडल मार्च
विज्ञापन
Haryana: Locals in #Ballabhgarh hold candlelight march demanding justice for the 21-year-old woman who was shot dead on October 26 pic.twitter.com/Yr5i5VA73r
— ANI (@ANI) October 29, 2020
निकिता की हत्या के मामले में गुरुवार शाम को शहर में कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें विभिन्न संगठन, राजनेता व स्थानीय लोग शामिल हुए। सैंकड़ों की संख्या में शामिल लोगों ने निकिता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की व दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
कैंडल मार्च शाम करीब छह बजे मलेरना रोड से शुरू हुआ। सैंकड़ो की संख्या में लोग यहां एकत्रित हुए और गुप्ता होटल चौक से चलते हुए अग्रसेन चौक पंहुचे। यहां से शहर के मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर चौक तक आए। कैंडल मार्च में शामिल लोग महिला सुरक्षा की मांग कर रहे थे। इस दौरान हिन्दू वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजू धारीवाल, पूर्व विधायक शारदा राठौर, कांग्रेस नेता मुकेश भाटी व बाजार के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
अदालत ने दोनों आरोपियों को 14 दिन के लिए भेजा जेल
निकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी तौशीफ की दो दिन की रिमांड पूरी होने पर एसआईटी ने उसे अदालत में पेश किय। अदालत ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। वहीं बुधवार रात नूंह से गिरफ्तार किए गए आरोपी अजरुद्दीन को भी अदालत में पेश किया गया। उसे भी जेल भेजा गया है। अजरुद्दीन पर तौशीफ को देशी पिस्तौल उपलब्ध कराने का आरोप है। तौशीफ के साथी रेहान की रिमांड कल पूरी होगी। ऐसे में उसे कल अदालत में पेश किया जाएगा।
करणी सेना के अध्यक्ष सूरज पाल अम्मू ने न्याय जल्द न मिलने पर दिल्ली-एनसीआर बंद की चेतावनी दी
कर्णी सेना के अध्यक्ष सूरजपाल अम्मू का निकिता हत्याकांड में एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि न्याय नहीं मिला तो खून के बदले खून से फैसला करेंगे। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान तीन मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि एक महीने में आरोपियों को सजा नहीं मिली तो दिल्ली-एनसीआर बंद कर देंगे।
निकिता हत्याकांड का तीसरा आरोपी गिरफ्तार
निकिता की हत्या में शामिल तीसरे आरोपी अजरू को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। अजरू ने ही हत्या में प्रयुक्त देशी कट्टे को तौसीफ को मुहैया कराया था। अजरू को पकड़ने के लिए पुलिस ने दर्जनों जगह दबिश दी, जिसके बाद उसे नूंह जिले से गिरफ्तार किया गया। यह गिरफ्तारी फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने की है।
थम नहीं रहा आक्रोश, एसआईटी जांच शुरू
बल्लभगढ़ में अग्रवाल कॉलेज के बाहर निकिता की हत्या के तीसरे दिन भी लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखा। लोगों ने बुधवार को सोहना रोड पर जमाकर आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग की। उधर, इस संगीन हत्याकांड में प्रशासन ने स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। टीम अपना घर सोसाइटी जाकर निकिता के परिजनों से मिली। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि सरकार ‘लव जिहाद’, जबरन धर्म परिवर्तन और अन्य दृष्टिकोण से जांच कराएगी। विज ने इस संबंध में अतिरिक्त मुख्य सचिव को बुधवार को निर्देश दिए।
एसआईटी जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी : पुलिस आयुक्त
पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के मुताबिक, आरोपी की मां ने निकिता पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया था। इस हत्याकांड की बारीकी से जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। इस टीम में एसीपी क्राइम अनिल कुमार, डीएलएफ क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल कुमार, एएसआई कप्तान और हेड कांस्टेबल दिनेश, संजय कॉलोनी चौकी प्रभारी रामवीर सिंह को शामिल किया गया है। टीम जल्द ही जांच कर रिपोर्ट सौंपेगी।
आरोपियों को जल्द दी जाए फांसी
निकिता के पिता ने कहा कि मैं चाहता हूं आरोपियों को जल्दी फांसी दी जाए। मुझे हमारे देश की न्यायिक प्रणाली पर भरोसा है लेकिन यह मामले के संचालन पर भी निर्भर करता है। इस केस में आरोपियों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज है, आरोपियों ने अपना अपराध भी कबूल कर लिया है, इसलिए उनकी फांसी में देरी का कोई कारण नहीं है।