{"_id":"df7afbe4d344d71df13c67e391a176a4","slug":"bal-ashram-is-motivation-plays-a-doorbell-at-night-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई है...प्रेरणा बाल आश्रम में रात को बजाता है डोरबेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई है...प्रेरणा बाल आश्रम में रात को बजाता है डोरबेल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 14 Oct 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कविनगर स्थित प्रेरणा बाल सेवा संस्थान आश्रम में रहने वाले बच्चे इन दिनों बेहद परेशान हैं। कोई शरारती है जो बच्चों को डरा रहा है। छोटे बच्चे इससे बेपरवाह हैं, लेकिन जो बड़े हैं, उन्हें अब रात होने के साथ ही डर लगने लगता है। कभी कोई सोते हुए बच्चों का पैर खींचता है तो कभी डोरबेल बजाकर भाग जाता है।
विज्ञापन
बच्चों की परेशानी पिछले दो वर्षों से है। पहले कोई उनकी शिकायत पर यकीन नहीं करता था, मगर अब जब सभी बच्चे इसकी शिकायत कर रहे हैं, तो आश्रम संचालक तरुण गुप्ता भी परेशान हैं।
विज्ञापन
आश्रम में वर्तमान में 50 बच्चे रह रहे हैं। आश्रम के दो गेट हैं। बच्चों की माने तो आधी रात के बाद डोरबेल बजती है। कई बार थपथपाहट की आवाज आती है। आश्रम में रहने वाली आया और बच्चे जब बाहर निकल कर आते हैं तो गेट पर कोई नहीं होता।
विज्ञापन
बच्चे जब एक दरवाजे पर होते हैं तो दूसरे दरवाजे से आवाज आती है।दूसरी ओर जाते हैं तो वहां भी कुछ नहीं होता। इन घटनाओं से बच्चे डरे हुए हैं।
बच्चों के साथ संस्थान में रह रही आया स्नेहा की माने तो ऐसा कई बार हुआ है। अब उन लोगों ने डर की वजह से रात में बाहर निकलना बंद कर दिया है।
आश्रम संचालक तरुण का कहना है कि पहले वे बच्चों की बातों पर यकीन नहीं करते थे, मगर अब आश्रम में आने वाले नए बच्चे भी इस बात का जिक्र करते हैं तो उन्हें यकीन करना पड़ रहा है।
बच्चा अजय बताता है कि रात में कई बार ऐसा लगता है जैसे किसी ने पैर खींचा हो। ऐसे ही धर्मेंद्र, पूजा और चेतन रात में बार-बार डोर बेल बजाने की बात कहते हैं।
बच्चों के साथ रात में तीन लोग रहते हैं, लेकिन अब उन्हें भी डर इस बात का लग रहा है कि किसी बच्चे के साथ कोई अनहोनी न हो जाए।
‘इस प्रकार की कोई शिकायत उन्हें नहीं मिली है। ऐसा लगता है जैसे कोई जान-बूझकर आश्रम के स्टाफ और बच्चों को परेशान कर रहा है। शिकायत मिलने पर इसमें निश्चित रूप से कार्रवाई की जाएगी।’ - धर्मेंद्र सिंह, एसएसपी
सीसीटीवी से लैस है पूरा आश्रम
बाल आश्रम में सीसीटीवी लगवा रखे हैं। सुरक्षा के लिए एक चौकीदार भी रखा गया था लेकिन पिछले दिनों शराब पीने की शिकायत मिली तो उसे हटा दिया गया। तरुण गुप्ता, संचालक, प्रेरणा बाल सेवा संस्थान आश्रम