फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bakrid celebration in faidabad

बकरीद पर मारे गए जायरीनों के लिए दुआ मांगी

Fri, 25 Sep 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 25 Sep 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
bakrid celebration in faidabad

शहर में शुक्रवार को ईद उल जुहा का त्योहार मनाया गया। मुसलमानों ने ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


इसके बाद पैगंबर हजरत इस्माइल अलेहिस्सलाम की कुर्बानी की याद में मुस्लिमों ने अपने घरों में जानवरों की कुर्बानी दी। वहीं, बृहस्पतिवार को मीना में मची भगदड़ में मारे गए लोगों के लिए दुआ की गईं।
विज्ञापन


सुबह से ही मस्जिदों, ईदगाहों और खुले मैदानों में नमाज के लिए लोग जमा होने लगे थे। इस अवसर पर इमामों ने पैगंबर इब्राहिम की कुर्बानी को याद किया और मुसलमानों से पवित्र ग्रंथ कुरान की शिक्षाओं पर चलने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौलानाओं ने समाज में एकता के लिए संदेश दिया। शहर और आसपास करीब डेढ़ सौ से अधिक मस्जिदों में सुबह नमाज अदा हुई। मस्जिदों के अंदर जगह न मिलने पर लोगों ने जहां जगह मिली, वहीं बैठकर नमाज पढ़ी।

ऊंचा गांव स्थित जामा मस्जिद के अलावा सेक्टर-छह स्थित ईदगाह, सराय ख्वाजा मस्जिद व बड़खल स्थित मस्जिद में भारी भीड़भाड़ रही। लोगों ने मिलकर नमाज अदा करके अमन चैन की दुआ की।

अन्य मस्जिदों में भी मौलानाओं ने कहा कि समाज के सभी वर्गों के लोग मिल-जुलकर देश की खुशहाली के लिए काम करें। इसी से देश मजबूत होगा। देश मजबूत होगा तो हम मजबूत होंगे।

ओल्ड फरीदाबाद स्थित शाही जामा मस्जिद में ईद उल जुहा के मौके पर खासी चहलपहल देखने को मिली। मौलवी नूर मोहम्मद चंदेनी ने यहां नमाज अता कराई।

उन्होंने कहा कि वतन, समाज और परिवार में सुख, शांति और अमन चैन के लिए अल्लाह-ताला से दुआएं मांगी ताकि हम कौम से पहले अपने वतन की सेवा के लिए अग्रसर हों।

बल्लभगढ़ के ऊंचा गांव स्थित मस्जिद के मौलाना जमालुद्दीन ने कहा कि अल्लाह से प्रार्थना तभी स्वीकार होगी जब जनहित और परोपकारी कार्यों में भी हम अपना योगदान देंगे क्योंकि एक सच्चा मुसलमान किसी को भी शारीरिक आंतरिक पीड़ा पहुंचा कर अपना हित नहीं साध सकता।


शहर में रही खासी चहलपहल
ईद उल जुहा की पूर्व संध्या पर जहां बाजारों में खासी रौनक देखी गई थी तो त्योहार के दिन शहर के मॉल्स, सिनेमा और पार्क भीड़ से गुलजार दिखाई दिए। किसी ने खरीदारी की तो किसी ने पिक्चर देखी। वहीं, कोई एक-दूसरे के घर ईदी के तौर पर मिठाइयां पहुंचाने में जुटा रहा।

चार करोड़ का कारोबार
ईद उल जुहा पर इस बार धर्मेंद्र से लेकर सलमान नाम के बकरों की धूम रही। करीब चार करोड़ के कारोबार का अंदाजा लगाया जा रहा है। फिल्मी एक्टर सलमान और कॉमेडियन कपिल नाम के लगभग 250 से अधिक बकरे ऊंचे दाम पर बिके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed