{"_id":"5bb7e286867a5534f21eef5e","slug":"bajrang-dal-worker-murder-public-protest-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के बाद प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठी चार्ज, छोड़े आंसू गैस के गोले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 06 Oct 2018 03:45 AM IST
विज्ञापन
मृतक अजय चौधरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बजरंग दल कार्यकर्ता अजय चौधरी की गुरुवार रात गोली मारकर हत्या के बाद शुक्रवार सुबह से शाम तक परिजनों व समर्थकों का सड़क पर गुस्सा दिखा। मुआवजे सहित अन्य मांगों को लेकर नाराज लोगों ने कोतवाली सेक्टर-20 पर पांच घंटे तक कब्जा जमाए रखा।
विज्ञापन
वहीं, शाम को सेक्टर-8 में शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस पहुंची तो लोगों ने पथराव कर दिया। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजी और छह आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान एक घंटे तक अफरातफरी मची रही। हंगामे के दौरान एक दर्जन प्रदर्शनकारी व पुलिसकर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, थाने में प्रदर्शन के बाद शाम को एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट और हिंदू संगठन के पदाधिकारियों के बीच समझौता हो गया था। हिंदू संगठन के नेताओं ने समझौते को माइक से प्रदर्शनकारियों को सुनाया। इसके बाद लोग थाने से चले गए। पुलिस ने परिजनों को शव का अंतिम संस्कार करने के लिए कहा। परिजनों ने शाम के समय अंतिम संस्कार न करने की बात कही और सेक्टर-8 में शव रखकर जाम लगाने लगे।
विज्ञापन
देखते ही देखते पुलिस व प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई। पुलिस ने छह आंसू गैस के गोले दागकर लोगों को तितर-बितर किया। इसके बाद पुलिस परिजनों के साथ शव को ले गई और अंतिम संस्कार करा दिया। एसएसपी डॉ. अजयपाल शर्मा ने बताया कि परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया है। तनाव को देखते हुए सेक्टर-8 में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।
घटना से जुड़े कई ऑडियो वायरल
इस घटना से जुड़े कई ऑडियो व्हाट्सऐप ग्रुप पर वायरल हो रहे हैं। इन ऑडियो को सुनकर लग रहा है कि पहले अजय व जीतू के पक्ष के लोगों के बीच मारपीट हुई है। काफी देर तक दोनों पक्षों में संघर्ष हुआ। इसके बाद ही यह घटना हुई।