{"_id":"5bb6fe54867a5527221d7154","slug":"bajrang-dal-activist-shotr-dead-by-gamblers-miscreants-in-noida","type":"story","status":"publish","title_hn":"बजरंग दल के कार्यकर्ता को सरेआम मारी गोली, इस बात का कर रहा था विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बजरंग दल के कार्यकर्ता को सरेआम मारी गोली, इस बात का कर रहा था विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:32 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा सेक्टर 8 के पास गुरुवार देर रात जेजे कॉलोनी में एक बजरंग दल के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक कार्यकर्ता की पहचान अजय कुमार के रूप में हुई है। वर्तमान समय में दिल्ली के दल्लुपुरा में रह रहा अजय मूलरूप से बिहार के खगड़िया का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार अजय की हत्या सट्टा कारोबारियों का विरोध करने के कारण की गई। हालांकि पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। गोली लगने के बाद अजय को तुरंत कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अजय की मौत के बाद गुस्साए परिजनों और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार सेक्टर 8 के पास जेजे कॉलोनी में कुछ लोग सट्टे का धंधा करते हैं। अजय अक्सर ही इसका विरोध किया करते थे। इसी बात को लेकर गुरुवार को भी उनकी सट्टा कारोबारियों से बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि हिंसक हो गई और सटोरियों ने अजय पर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें से दो गोलियां उसके सीने पर लग गईं।
विज्ञापन
फायरिंग के बाद अफरा-तफरी मच गई जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। आरोपी का नाम जीतू बताया जा रहा है। सेक्टर 20 थाना पुलिस जांच में जुटी है।