{"_id":"6803a4bcdf2ce6379d0b5780","slug":"bail-hearing-of-wife-who-killed-her-husband-in-greater-noida-postponed-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरहम पत्नी: शौचालय की छत पर कैंची से कर दी पति की हत्या, महिला के प्रेमी ने दिया साथ; बच्चों ने खोला राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरहम पत्नी: शौचालय की छत पर कैंची से कर दी पति की हत्या, महिला के प्रेमी ने दिया साथ; बच्चों ने खोला राज
Sat, 19 Apr 2025 06:57 PM IST
श्याम जी.
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 19 Apr 2025 06:57 PM IST
सार
कासना के बिरोंडा गांव में महेश कुमार की हत्या के मामले में आरोपी उसकी पत्नी पूजा की जमानत याचिका पर सुनवाई टल गई। जरूरी दस्तावेज न होने के कारण अब अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन
पति की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्रेटर नोएडा में प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करने वाली महिला की जमानत पर सुनवाई टल गई। अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय द्वितीय में सुनवाई होनी थी, लेकिन जरूरी दस्तावेज नहीं आने से यह सुनवाई टली है। अब जमानत पर मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
विज्ञापन
कासना के बिरोंडा गांव में महेश कुमार की शौचालय की छत पर कैंची से वार कर हत्या की गई थी। महेश शौचालय की देखरेख का कार्य करता था और अपनी पत्नी पूजा के साथ उसी परिसर में रहता था। मृतक के परिजनों ने शक जताया कि उसकी पत्नी पूजा ने अपने साथी प्रहलाद के साथ मिलकर उसकी हत्या की है। पुलिस ने जांच के दौरान प्रहलाद को पूजा के साथ गिरफ्तार किया गया। प्रहलाद के पास से हत्या में प्रयुक्त कैंची भी बरामद हुई थी। वहीं, मृतक के बच्चों ने अपने बयानों में कहा कि उनके पिता की हत्या प्रहलाद ने कैंची से की थी।
विज्ञापन
कृष्णा हॉस्पिटल प्रबंधक की जमानत खारिज
अपर सत्र न्यायाधीश, त्वरित न्यायालय द्वितीय की अदालत ने कृष्णा हॉस्पिटल दादरी में इलाज के दौरान गर्भवती महिला और नवजात की मौत के मामले में आरोपी अस्पताल प्रबंधनक डॉ. राजीव की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने आरोपी की भूमिका को देखते हुए यह आदेश दिया। बता दे कि कोमल को 2 जनवरी 2025 को कृष्णा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
इलाज के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई थी। जिससे कोमल और उसके गर्भस्थ शिशु की मृत्यु हो गई थी। मृतका के परिजन का कहना है कि डॉक्टरों ने नार्मल डिलीवरी का भरोसा दिलाया, लेकिन बाद में स्थिति बिगड़ने पर भी उचित इलाज नहीं किया गया। गंभीर स्थिति में शारदा हॉस्पिटल ले जाते समय कोमल की मौत हो गई थी। इससे पहले इस मामले में आरोपी डॉ. जूही की भी जमानत याचिका की खारिज हो चुकी है।