{"_id":"6a56297adb542ca3c7041309","slug":"baggage-system-at-delhi-airports-terminal-1-to-be-strengthened-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-145716-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का बैगेज सिस्टम होगा मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 का बैगेज सिस्टम होगा मजबूत
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आईजीआई हवाईअड्डे के टर्मिनल-1 के बैगेज सिस्टम को और बेहतर बनाने के लिए 200 केवीए क्षमता वाला अनइंटरप्टेड पावर सप्लाई (यूपीएस) सिस्टम लगाया जाएगा। इससे एयरपोर्ट का बैगेज संचालन निर्बाध और अधिक भरोसेमंद हो सकेगा।
अधिकारियों के अनुसार, परियोजना का उद्देश्य बिजली आपूर्ति में किसी तरह की रुकावट आने पर भी बैगेज सिस्टम को बिना बाधा संचालित रखना है, ताकि यात्रियों को सामान जमा करने और लेने परेशानी न हो। यही प्रणाली यात्रियों के सामान को चेक-इन काउंटर से लेकर विमान तक और विमान से आगमन क्षेत्र तक पहुंचाती है।
बता दें कि एयरपोर्ट पर बैगेज सिस्टम पूरी तरह स्वचालित तकनीक पर आधारित होता है। इसमें कन्वेयर बेल्ट, स्कैनिंग मशीनें, स्वचालित छंटाई प्रणाली और सुरक्षा जांच उपकरण एक साथ काम करते हैं। यदि बिजली आपूर्ति अचानक बंद हो जाए तो बैगेज की आवाजाही रुक सकती है, जिससे उड़ानों में देरी, सामान की गलत हैंडलिंग और यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। आधुनिक यूपीएस सिस्टम इस प्रकार की स्थितियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।