फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baby girl birth in police PCR van in delhi

'डॉक्टर' बने पुलिसवाले, PCR वैन में जन्मी नन्हीं परी

Sat, 16 May 2015 09:31 PM IST
Updated Sat, 16 May 2015 09:31 PM IST
विज्ञापन
Baby girl birth in police PCR van in delhi

चंद दिनों पहले एक महिला से की गई बदसलूकी को लेकर ताने झेलने वाली दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को ढेरों दुआएं और सैकड़ों लाइक्स बटोरे।

विज्ञापन


दुआएं उस मां से मिलीं, जिसने पीसीआर में नन्हीं परी को जन्म दिया और लाइक्स की झड़ी तब लग गई जब यह खबर सोशल मीडिया पर फैली।

पुलिस के दो जवानों की समझदारी के चलते अब जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। अब आलम ये है कि बच्ची के मां-बाप पुलिस का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे।

जब दो लोगों ने पीसीआर से लगाई गुहार

Baby girl birth in police PCR van in delhi
राजधानी के शांतिवन इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर एक पीसीआर अंबेडकर टर्मिनल से यमुना की ओर जा रही थी।

तभी दो मजदूर भागते हुए आए और पीसीआर को हाथ देकर रोका। उनमें से एक ने कहा, ‘साहब मेरी पत्नी गर्भवती है और उसे दर्द शुरू हो गया है। अस्पताल पहुंचाने में मदद करें।’

पीसीआर में कांस्टेबल सुनील और कांस्टेबल दीपक ड्यूटी पर थे। दोनों को दुनियादारी की जानकारी जरा कम, मगर समझदारी पूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

और इस तरह पीसीआर में जन्मी नन्ही परी

Baby girl birth in police PCR van in delhi

कम उम्र और कम अनुभव के बावजूद जरा भी हिचके बिना वे मदद को राजी हो गए। उन्होंने बताया, ‘हमने महिला को पीसीआर में बिठा लिया।'

'हमें डिलीवरी से जुड़ी कोई जानकारी नहीं थी तो हमने वहीं मजदूरी कर रही दो और महिलाओं को साथ में ले लिया।’ अभी पीसीआर महज दो मिनट ही सर्विस लेन पर चली थी कि करीब तीन बजकर एक मिनट पर प्रसव शुरू हो गया।

उन्होंने पीसीआर को साइड में किया और सभी पुरुष दूर खड़े हो गए। साथ आई अन्य महिलाओं ने अपनी साड़ी से पीसीआर के अंदर परदा करके डिलीवरी करवा दी।

इसके तुरंत बाद उन्होंने बच्ची और मां को कस्तूरबा गांधी अस्पताल पहुंचाकर दाखिल करवाया। जब डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची और मां दोनों ठीक हैं तो दोनों पुलिसकर्मी हेडक्वार्टर को यह जानकारी देकर लौट गए। देर शाम तक ये खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई तो लोगों ने पुलिस की तारीफ करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed