{"_id":"5b988abc867a557eb0417c15","slug":"baba-kharak-singh-road-to-remain-close-till-one-week-in-delhi-reason-is-road-slide-take-these-routes","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह तक बंद रहेगा बाबा खड़क सिंह मार्ग, ये है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह तक बंद रहेगा बाबा खड़क सिंह मार्ग, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Sep 2018 09:10 AM IST
विज्ञापन
baba kharak singh road
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार शाम को एडवाइजरी जारी कर लोगों को बाबा खड़क सिंह मार्ग से नहीं निकलने की सलाह दी है। सड़क धंसने के कारण इस मार्ग को कनॉट प्लेस से लेकर जीपीओ तक बंद कर दिया गया है। अगले आदेश तक यह मार्ग बंद रहेगा।
विज्ञापन
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह फिलहाल अशोक रोड, पंडित पंत मार्ग व पंचकुईया मार्ग होकर कनॉट प्लेस व आसपास के इलाकों में पहुंच सकते हैं। सोमवार को बाबा खड़क सिंह मार्ग पर सड़क धंस गई थी।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी इसकी मरम्मत करा रही है। इसमें एक सप्ताह का समय लगने का अनुमान है। बाबा खड़क सिंह मार्ग बंद होने के कारण मंगलवार सुबह से ही अशोक रोड, गोल डाकखाना गोलचक्कर, पंडित पंत मार्ग और कालीबाड़ी मार्ग, गोल मार्केट आदि जगहों पर जाम जैसे हालात रहे। पंडित पंत मार्ग पर हालात इतने खराब हो गए कि पुलिस को रूट डायवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन