{"_id":"5f9eddefb36998011d55bb4e","slug":"baba-ka-dhaba-complaint-given-against-youtuber","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा का ढ़ाबा: यू-ट्यूबर के खिलाफ मामला शिकायत दी गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा का ढ़ाबा: यू-ट्यूबर के खिलाफ मामला शिकायत दी गई
Sun, 01 Nov 2020 09:40 PM IST
Mohit Mudgal
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Sun, 01 Nov 2020 09:40 PM IST
विज्ञापन
यू-ट्यूबर गौरव वासन
- फोटो : शुजात आलम
मालवीय नगर स्थित बाबा के ढ़ाबा को रातोंरात प्रसिद्घ करने वाले यू-ट्यूबर गौरव वासन के खिलाफ मालवीय नगर थाने में शिकायत दी गई है। शिकायत में बाबा का ढ़ाबा के मालिक बुजुर्ग कांता प्रसाद की सहायता के लिए मिलने वाली रकम को हड़पने का आरोप है। मालवीय नगर थाना पुलिस ने शिकायत ले ली है।
विज्ञापन
साउथ जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि गौरव वासन के खिलाफ शिकायत मिली है। मामले की जांच की जा रही है। साउथ जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गौरव वासन के खिलाफ शिकायत दूसरे यू-ट्यूबर लक्ष्य चौधरी ने शिकायत दी है। आरोप लगने के बाद कांता प्रसाद ने गौरव वासन से गौरव वासन ने बुजुर्ग कांता प्रसाद से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
गौरव वासन ने सोशल मीडिया पर सफाई में फेसबुक अकाउंट पर बैंक स्टेटमेंट जारी कर मदद के नाम पर मिली रकम का लेखा-जोखा दिया है।