फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba Hanuman temple in delhi will open from today

दिल्लीः आज से खुलेंगे मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के कपाट

Wed, 01 Jul 2020 04:35 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2020 04:35 AM IST
विज्ञापन
Baba Hanuman temple in delhi will open from today
हनुमान मंदिर - फोटो : अमर उजाला

जमुना बाजार स्थित विश्व प्रसिद्ध मरघट वाले बाबा हनुमान मंदिर के कपाट आज से श्रद्धालुओं के लिए खुल जाएंगे। बुधवार को प्रात: 5 बजे मंदिर खुल जाएगा और 7 बजे से श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश कर सकेंगे। इस तरह श्रद्धालु लगभग सवा 3 महीने बाद पुन: अपने इष्ट देव के दर्शन कर पाएंगे।

विज्ञापन


मंदिर ट्रस्ट की उपाध्यक्ष सावित्री देवी शर्मा ने बताया कि अनलॉक-2 के दौरान कोविड-19 से बचाव के सभी तरीकों को अपनाते हुए मंदिर में श्रद्धालुओं को प्रवेश कराया जाएगा। मंगलवार को पूरे मंदिर को सैनिटाइज किया गया है। 
विज्ञापन


मंगलवार को प्रात: 6 से 8 बजे तक व सप्ताह के बाकी दिनों प्रात: 7 से 11 बजे तक और शाम को 5 से 8 बजे तक मंदिर खुला रहेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं कों हाथों में दस्ताने और मुंह पर मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर आने पर थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन कराया जाएगा और 2 गज की दूरी का पालन भी कराया जाएगा। श्रद्धालुओं को केवल हनुमान जी के दर्शन करने की छूट होगी। मंदिर में फूल माला प्रसाद तक लाने की मनाही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed