फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Baba appeared in the dream and minor murdered of two

सपने में बाबा के कहने पर नाबालिग ने की दो की हत्या

Tue, 27 Oct 2015 11:45 AM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 11:45 AM IST
विज्ञापन
Baba appeared in the dream and minor murdered of two

निहाल विहार थाना पुलिस ने हत्या के आरोप में एक ऐसे नाबालिग को पकड़ा है जिसने ख्याति पाने के लिए सपने में आए बाबा के आदेश पर दो लोगों की हत्या कर दी।

विज्ञापन


नाबालिग आठ-दस लोगों की हत्या करने की फिराक में था। पुलिस ने हत्या में मदद करने वाले नाबालिग के दोस्त को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।
विज्ञापन


पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि गत 22 अक्तूबर को निहाल विहार के एक खाली प्लॉट पर एक युवक का शव मिला। उसकी चाकू से गोदकर हत्या की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

चाकू से गोदकर की थी दो की हत्या

Baba appeared in the dream and minor murdered of two

युवक के पास से कोई सामान गायब नहीं था। युवक की पहचान निहाल विहार निवासी कन्हैया (25) के रूप में हुई। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान उसके परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

दो दिन बाद इसी इलाके में कनरौलापुर रायबरेली निवासी 40 वर्षीय हरिराम का भी शव लहूलुहान अवस्था में मिला था। उसकी भी चाकू मारकर हत्या की गई थी।

दोनों मामले की जांच में पता चला कि मरने वाले दोनों शराब पीने के आदी थे। पुलिस ने इलाके में बदमाशों व स्थानीय लोगों से पूछताछ की। इस दौरान पुलिस को एक नाबालिग के बारे में पता चला। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की।

हरिद्वार जाकर खरीदा था चाकू

Baba appeared in the dream and minor murdered of two

नाबालिग ने दोनों लोगों की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि कुछ दिन पहले उसके सपने में एक बाबा आए थे। जिसने बताया कि अगर वह आठ दस लोगों की हत्या करेगा तो उसे ख्याति और पैसे मिलेंगे।


उसके बाद वह हरिद्वार जाकर एक चाकू खरीदा और फिर अपने दोस्त निहाल विहार निवासी प्रदीप (26) को इस काम में मदद करने के लिए कहा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नाबालिग आठ दस हत्या करने के फिराक में था। पुलिस ने नाबालिग को बाल सुधार गृह जबकि उसके दोस्त व पेशे से ड्राइवर प्रदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed