{"_id":"66c0bc09a7e0bd8e200e0913","slug":"b-tech-student-commits-suicide-by-jumping-from-namo-bharat-rapid-rail-station-ghaziabad-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच मिनट घूमता रहा केशव: रैपिड रेल स्टेशन से कूदकर बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, रक्षाबंधन मनाने जा रहा था घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच मिनट घूमता रहा केशव: रैपिड रेल स्टेशन से कूदकर बीटेक छात्र ने की आत्महत्या, रक्षाबंधन मनाने जा रहा था घर
Sat, 17 Aug 2024 08:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 17 Aug 2024 08:36 PM IST
सार
नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन परिसर से शनिवार दोपहर बीटेक छात्र ने कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व संस्थान को हादसे की सूचना दी। बताया जा रहा है कि एसआरएम संस्थान से रक्षाबंधन बनाने घर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के थाना बहादूरगढ़ के झज्जर निवासी केशव (20) पुत्र विनोद कुमार दिल्ली-मेरठ मार्ग पर मोदीनगर स्थित एसआरएम संस्थान में बीटेक कम्यूटर वर्ग में द्वितीय वर्ष का छात्र था। वह संस्थान परिसर में बने हॉस्टल में रहता था। रक्षाबंधन की छुटटी होने के चलते केशव शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे कॉलेज से घर जाने की बात कहकर निकला था।
विज्ञापन
वह मुरादनगर नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन पर पहुंचा। करीब 2:50 बजे छात्र ने 40 रुपये वाला टिकट लिया। इसके बाद वह प्लेटफार्म पर पहुंच गया। इसके बाद करीब पांच मिनट स्टेशन पर टहलता रहा। बताया गया है कि पांच मिनट टहलने के बाद छात्र रैलिंग के पास खड़ा हो गया। चारों तरफ देखा और अचानक स्टेशन से नीचे छलांग लगा दी। वह दिल्ली मेरठ मार्ग पर सड़क पर जा गिरा।
विज्ञापन
एनसीआरटीसी के गार्डों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। कार्यवाहक एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि नमो भारत स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस द्वारा देखा गया है, जिसमें देखा गया कि छात्र केशव टिकट लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा और टहलने के बाद अचानक छलांग लगा दी। छात्र द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं चल सका। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी है। पुलिस विभिन्न पहलूओं को ध्यान में रखते जांच कर रही है। मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
करीब 45 फीट ऊंचे नमो भारत रैपिड स्टेशन से कूदा छात्र
नमो भारत रैपिड रेल स्टेशन के प्लेटफार्म की सड़क से ऊंचाई करीब 45 फीट है। पुलिस ने स्टेशन परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए है। पांच मिनट टहलने के बाद उसने नीचे छलांग लगा दी। छात्र तनाव में दिखाई दे रहा था।
पढ़ाई में होनहार था केशव
बताया गया है कि केशव पढ़ने में बहुत होनहार था। वह अपने दोस्तों को भी पढ़ने की सलाह देता था। छात्र हॉस्टल के कमरे से कम ही बाहर निकलता था। एसआरएम संस्थान के मीडिया प्रभारी नितिन धामा ने बताया कि शनिवार दोपहर छात्र केशव लीव पास लेकर कॉलेज से निकला था। वह पढ़ाई में होनहार था। आत्महत्या की क्या वजह रही इसकी जानकारी नहीं है। मामले की जांच कराई जायेगी।
एनसीआरटीसी मुख्य जन संपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि दोपहर करीब तीन बजे मुरादनगर स्टेशन से एक युवक नीचे कूद गया था, उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस इस दुखद मामले की जांच कर रही है।