फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   azam khan statement on jewar gangrape, advises women to stay at home

जेवरकांड पर सपा नेता आजम खान का बड़ा बयान, कहा- औरतों को घर में रखें हर शख्स

Mon, 29 May 2017 10:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 29 May 2017 10:56 AM IST
विज्ञापन
 azam khan statement on jewar gangrape, advises women to stay at home
आजम खान, सपा नेता।
ग्रेटर नोएडा के जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर हुए हैवानियत को लेकर समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान ने बड़ा बयान दिया है। आजम ने महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी है। रविवार को आजम ने कहा कि जेवर-बुलंदशहर हादसे के बाद हर शख्स को कम से कम अपनी घर की औरत को घर में रखने की कोशिश करनी चाहिए।
विज्ञापन


 


आजम ने कहा कि मौजूदा यूपी सरकार में जितने रेप के मामले हुए हैं, हत्याएं हुई हैं, इसमें कोई हैरत की बात नहीं है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था बदहाल है। 

गौरतलब है कि बुधवार की रात जेवर-बुलंदशहर हाईवे पर 6 बदमाशों ने एक ही परिवार की 4 महिलाओं के साथ गैंगरेप किया। बदमाशों ने परिवार से लूटपाट की और इस सदस्य की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस और एसटीएफ मामले की जांच में जुटी है।

 azam khan statement on jewar gangrape, advises women to stay at home
आजम खान
रामपुर में लड़कियों से छेड़छाड़ मामले पर आजम ने कहा कि लड़कियों को ऐसी जगह नहीं जाना चाहिए, जहां बेशर्मी और हैवानियत की हदें पार की जाती हैं।
 


बता दें कि यूपी के रामपुर में सरेराह दो लड़कियों से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ बदमाश छेड़छाड़ करते नजर आ रहे हैं। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर 2 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed