फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayushman Bharat- Action against fake app-websites, government issued alert

आयुष्मान भारत: फर्जी एप-वेबसाइटों पर कार्रवाई, सरकार ने जारी किया अलर्ट, राज्यों को दी सूचना

Mon, 24 Sep 2018 11:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ayushman Bharat- Action against fake app-websites, government issued alert

एप स्टोर पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के नाम पर चल रहे फर्जी एप्स को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कार्रवाई कर उसे हटवा दिया है। इस योजना से जुड़े राज्यों को पत्र लिखकर ऐसे एप्स से अलर्ट रहने के निर्देश भी दिए हैं। साथ ही कहा है कि वे अपने मौजूदा केंद्रों पर इसको लेकर जागरूकता अभियान चलाए ताकि आवेदक ठगों की चंगुल में न आएं। वहीं, आयुष्मान भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर भी केंद्र सरकार ने आम जनता से किसी भी तरह के बहकावे में नहीं आने का नोटिस चस्पा किया है। दरअसल, इस तरह हो रही धोखाधड़ी को अमर उजाला ने उजागर कर 23 सिंतबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है।  

विज्ञापन

     
प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के लागू होने से पहले एप स्टोर पर कई फर्जी एप का लिंक डाला गया हैं, जो इसके रजिस्ट्रेशन के नाम पर 1334 रुपये में सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा देना का दावा कर रही थीं।       
विज्ञापन


सीईओ डॉ. इंदुभूषण का कहना है कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य मुफ्त योजना है और इसके रजिस्ट्रेशन के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता। लेकिन इन एप्स पर रजिस्ट्रेशन के लिए चार्ज मांगा जा रहा था जिन पर कार्रवाई करते हुए इन्हें एप स्टोर से हटवा दिया गया है। लोगों को यदि इसके नाम पर कोई कॉल आती है या फिर ऐसे कोई एप दिखाई देते हैं तो वह इससे दूर रहें और स्वास्थ्य मंत्रालय तक इसकी जानकारी पहुंचाएं।      

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed