{"_id":"5e6041828ebc3eebb342340a","slug":"ayurveda-can-protect-against-virus-by-increasing-immunity","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोनाः आयुर्वेद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर सकते हैं वायरस से बचाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोनाः आयुर्वेद से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ा कर सकते हैं वायरस से बचाव
Thu, 05 Mar 2020 05:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 05 Mar 2020 05:32 AM IST
विज्ञापन
ayurveda
- फोटो : ayurveda
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में डर का माहौल है। पूरे देश में 29 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं, इनमें एक दिल्ली में है। 29 में से 14 मरीज गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में, जबकि 8 मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
ये स्थिति तब है जब न तो इस बीमारी का कोई उपचार है और न कोई विशेष दवा। ऐसे में आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) मजबूत बनाने से कोरोना वायरस से बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
प्रशांत विहार स्थित उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुर्वेदिक पंचकर्मा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरपी पाराशर बताते हैं कि जिनकी इम्यूनिटी कमजोर हो, वे आसानी से इसकी चपेट में आ सकते हैं।
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में शरीर की इम्यूनिटी वैसे ही कमजोर हो जाती है जिससे बीमार पड़ने की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए तुलसी, अदरक, लोंग, काली मिर्च, सौंठ, गिलोय व छोटी पिप्पली को दूध, चाय या पानी में उबालकर दिन में दो-तीन बार पीने से इम्यूनिटी में वृद्धि होती है। सौंठ, काली मिर्च व पिप्पली की गोली त्रिकटु के नाम से बाजार में उपलब्ध है। गिलोय अथवा गुडुची की गोली भी आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान से आसानी से मिल जाती है।
वहीं आयुष मंत्रालय की समिति के सदस्य डॉ. एमके तनेजा बताते हैं कि समुद्री भोजन व मांसाहार से परहेज रखें। जब भी अपने घर या ऑफिस पहुंचे तो कम से कम 20 सेकेंड तक अपने हाथों को बेहतर साबुन से साफ करें, टिश्यू का इस्तेमाल करें। एक बार टिश्यू का इस्तेमाल करने पर दोबारा उसे प्रयोग में नहीं लाएं।
डॉ. पाराशर बताते हैं कि दूध में हल्दी, मुनक्का व खजूर उबाल कर लेने से इम्यूनिटी के स्तर में तुरंत सुधार होता है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए इनका प्रयोग विशेष रूप से प्रभावी है। गिलोय, भुंई आंवला, संतरा, मौसमी, अंगूर व आंवले का प्रयोग इन दिनों नियमित रूप से करना चाहिए।
इन सब के अलावा चिकित्सक की सलाह पर आयुर्वेदिक दवाओं में तालीशादि चूर्ण, सितोपलादि चूर्ण, लक्ष्मी विलास रस, चंद्र अमृत रस, टंकण भस्म, वासावलेह, अगस्त्य हरीतकी आदि दवाओं का सेवन भी कर सकते हैं।