{"_id":"659c5a3a46b900ffdc041b8d","slug":"ayodhya-ram-mandir-number-of-people-celebrating-ramlala-pran-pratistha-program-increased-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मनाने वालों की संख्या बढ़ी, मंदिरों के प्रबंधक भी जुड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मनाने वालों की संख्या बढ़ी, मंदिरों के प्रबंधक भी जुड़े
Tue, 09 Jan 2024 01:55 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 09 Jan 2024 01:55 AM IST
सार
नजफगढ़ स्थित बाजार के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मनाने की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। यहां मंदिर प्रबंधक स्वयं दीये लगाने के साथ-साथ लोगों से भी दिये लगाने की अपील कर रहे है।
विज्ञापन
राम मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का राजधानी में जश्न मनाने की तैयारी का दायरा बढ़ता जा रहा है। इस मामले में ग्रामीण इलाके के मंदिरों के प्रबंधक भी कूद पड़े है। मंदिर प्रबंधक मंदिरों में मनाए जाने वाले जश्न कार्यक्रम से इलाके के लोगों को जोड़ने में लग गए है। वह लोगों से आग्रह करने लगे है कि 22 जनवरी को वे अपने घर से 11-11 दीये लाकर मंदिर में लगाए।
विज्ञापन
नजफगढ़ स्थित बाजार के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मनाने की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। यहां मंदिर प्रबंधक स्वयं दीये लगाने के साथ-साथ लोगों से भी दिये लगाने की अपील कर रहे है। मंदिर प्रबंधक समिति के पदाधिकारी हरेंद्र सिंघल ने बताया कि मंदिर में 22 जनवरी को पूरा दिन भक्ति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसी तरह यहां पर ही रघुनाथ मंदिर को सजाने व जगमग करने के लिए लोगों से शामिल होने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
रोशन मंडी के शिव मंदिर के प्रबंधक प्रकाश शास्त्री ने कहा कि 22 जनवरी का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिवस है। रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का जश्न मंदिर में मनाने के लिए इलाके के लोगों को जोड़ने की पहल शुरू की है। लोगों ने मंदिर में 11-11 दीये लाने के लिए आग्रह किया जा रहा है। वहीं द्वारका मोेड़ स्थित शिव मंदिर को भी जगमग करने के लिए इलाके के लोगों से बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की जा रही है। मदनपुर स्थित शिव मंदिर परिसर में 1100 दीये लगाने की तैयारी की गई है।
विज्ञापन