फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ayodhya Parva will be organized in Delhi from January 4

4 जनवरी से दिल्ली में होगा तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ का आयोजन

Sat, 22 Dec 2018 04:19 AM IST
vivek shukla एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Sat, 22 Dec 2018 04:19 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Parva will be organized in Delhi from January 4
अयोध्या (File) - फोटो : amar ujala

राम मंदिर का मुद्दा राजनीतिक लड़ाई का केंद्र बन चुका है। इस बीच फैजाबाद के भाजपा सांसद लल्लू सिंह मंदिर आंदोलन से जुड़े संतों के साथ मिलकर अगले महीने राजधानी दिल्ली में तीन दिवसीय ‘अयोध्या पर्व’ आयोजित करने जा रहे हैं। हाल ही में उत्तर प्रदेश सरकार ने फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था।

विज्ञापन


सिंह ने कहा कि ‘अयोध्या पर्व’ की शुरुआत के दिन 4 जनवरी को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। उम्मीद है कि ‘अयोध्या पर्व’ में भाजपा के कई शीर्ष नेता शामिल होंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस उत्सव का उद्देश्य पवित्र शहर अयोध्या के धार्मिक और सांस्कृतिक पहलुओं के साथ भविष्य में उसके विकास से लोगों को अवगत कराना है। सिंह का दावा है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर कानून बनाने के लिए हिंदूवादी संगठनों द्वारा की जा रही मांग से इसका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि फिलहाल लोगों को अयोध्या के बारे में बहुत ही सीमित जानकारी है। हम उनकी पहचान इसके विस्तृत सांस्कृतिक और धार्मिक महत्ता से कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed