फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   ayodhya dispute Carefully Use Of social media Police will arrest objectionable post

अयोध्या फैसला: आपकी एक ऐसी पोस्ट पहुंचा सकती है जेल, पढ़ लें पुलिस की एडवायजरी

Fri, 08 Nov 2019 02:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 08 Nov 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
ayodhya dispute Carefully Use Of social media Police will arrest objectionable post
सोशल मीडिया
अयोध्या मामले में जल्द ही फैसला आ सकता है। इसके मद्देनजर जनपद में सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस और प्रशासन की टीम लगातार लोगों से संपर्क कर रही हैं। हर गतिविधि पर पुलिस की नजर है।
विज्ञापन


अगर आपने कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो सोशल मीडिया पर डाला, तो पुलिस बिना वारंट के गिरफ्तार कर लेगी। इसके लिए नोएडा पुलिस ने एक एडवायजरी भी जारी की है। लोगों से संयमित होकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करने को कहा गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने थाने स्तर पर तैयार किए गए डिजिटल वॉलेंटियर को भी अलर्ट कर दिया है। ये लोग पल-पल सोशल साइट व अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस को सतर्क कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोई कानून व्यवस्था में व्यवधान न हो, इसके लिए पुलिस अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फैसला चाहे जिसके पक्ष में आए, दोनों पक्ष को मानना होगा लेकिन अगर इसके विरोध में कोई भी पक्ष कानून तोड़ता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

बृहस्पतिवार को भी जगह-जगह पुलिस की टीम ने लोगों से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि अगर सोशल मीडिया पर किसी ने भी सौहार्द बिगाड़ने का पोस्ट जारी किया तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। सोशल मीडिया को लेकर पुलिस बहुत सतर्क है और इस पर पुलिस की टीम व डिजिटल वॉलेंटियर की नजर है।

पुलिस की एडवायजरी
- कोई आपत्तिजनक पोस्ट या वीडियो जो आपके पास आया हो, उसे आप किसी और को नहीं भेजें।
- संवैधानिक, राजनीतिक, प्रशासनिक पद पर आसीन व्यक्ति के खिलाफ गलत नहीं लिखें।
- किसी धर्म, संप्रदाय के आस्था को ठेस पहुंचाने वाले मैसेज, वीडियो, पोस्ट को बढ़ावा नहीं दें।
- अगर कोई भी भावना भड़काने वाला पोस्ट व्हाट्स एप ग्रुप पर करता है तो ग्रुप एडमिन उसे तुरंत बाहर कर दे।
- फेसबुक, ट्विटर व अन्य सोशल मीडिया पर अगर आपत्तिजनक मैसेज भेजता हो तो उसका यूआरएल लिंक सेव कर तुरंत पुलिस से शिकायत करें।
- अपने परिवार के लोगों, दोस्तों को बता दें कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया का संयम तरीके से प्रयोग करें।
- वर्तमान समय में किसी राजनीतिक व धार्मिक मुद्दे पर अपात्तिजनक मैसेज लिखना, भेजना अपराध है। ऐसा करने पर बिना वारंट के गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed