{"_id":"5dc5599a8ebc3e5b2f544484","slug":"ayodhya-case-imam-of-jama-masjid-said-respect-order-of-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या विवादः जामा मस्जिद के इमाम बोले, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या विवादः जामा मस्जिद के इमाम बोले, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें युवा
Fri, 08 Nov 2019 05:37 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 08 Nov 2019 05:37 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तावड़ू में जुमे की नमाज के दौरान इलाके की सबसे बड़ी होद वाली जामा मस्जिद के इमाम ने अयोध्या मामले पर आने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने युवाओं को सोशल मीडिया पर भड़काऊ बयानबाजी से बचने की हिदायत दी।
विज्ञापन
इमाम मुफ्ती मोहम्मद हाशिम ने कहा कि बहुत जल्द देश के बहुचर्चित अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने वाला है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करें।
विज्ञापन
किसी भी तरह का विरोध और बयान बाजी नहीं करें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी मजहब के खिलाफ कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं करें। देश में अमन-चैन, आपसी भाईचारे को बनाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने खासकर युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वह किसी तरह की अफवाहों में नहीं बहकें। लोगों ने मुफ्ती की बात पर सहमति जताते हुए भाईचारे को बनाने का संकल्प लिया।