फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Axis Bank ATM in Faridabad uprooted by crooks

एक्सिस बैंक का एटीएम उखाड़ ले गए बदमाश, मशीन में थे 11.23 लाख रुपये

Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 12 Feb 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Axis Bank ATM in Faridabad uprooted by crooks
एक्सिस बैंक एटीएम - फोटो : अमर उजाला

नकाबपोश बदमाश बुधवार तड़के सेक्टर दस मार्केट में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को उखाड़ कर ले गए। इसमें 11.23 लाख रुपये से अधिक नकदी थी और कोई सुरक्षाकर्मी मौजूद नहीं था। एक्सिस बैंक के एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी के सुपरवाइजर की शिकायत पर सेक्टर-8 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक अमन कुमार ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे बोलेरो गाड़ी में सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने आते ही वहां लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे कर दिया ताकि रिकॉर्डिंग न हो सके। पुलिस के अनुसार जिस तरह वारदात को अंजाम दिया गया है, उससे लगता है कि बदमाशों ने लोहे की चेन एटीएम में बांधकर उसे गाड़ी से खींचा, जिससे वह उखड़ गया और वे उसे गाड़ी में ही डालकर फरार हो गए। सुबह जब मार्केट खुली तो लोगों को एटीएम उखाड़ ले जाने के बारे में पता चला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। 
विज्ञापन


एक्सिस बैंक के एटीएम की देखरेख करने वाली कंपनी सीएसएस क्लीयर सोर्स कंपनी के सुपरवाइजर कृष्ण कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें एटीएम उखाड़ने की सूचना मिली थी। कृष्ण कुमार के अनुसार एटीएम में 7 फरवरी को छह लाख रुपये डाले गए थे और उसमें पहले से भी नकदी मौजूद थी। तीन दिन से एटीएम खराब पड़ा था। इस कारण उसमें कोई ट्रांजेक्शन भी नहीं हुई। कृष्ण कुमार के अनुसार एटीएम में करीब 11 लाख 23 हजार 800 रुपये थे। पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्केट से लापता है गार्ड 
बुधवार तड़के एटीएम उखाड़ ले जाने की वारदात के बाद से सेक्टर-10 मार्केट से एक गार्ड के भी गायब होने की चर्चा है। दुकानदारों के अनुसार उन्होंने अपनी दुकानों की सुरक्षा के लिहाज से गार्ड रखा हुआ था। बुधवार सुबह इस घटना के बारे में पता चला तो मार्केट के गार्ड की तलाश शुरू हुई ताकि उससे पूछताछ की जा सके, मगर गार्ड का कुछ पता नहीं चल सका। ऐसे में चर्चा है कि वारदात के दौरान बदमाश उसे भी उठा कर ले गए। हालांकि पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर रही है। 


पुलिस का कहना है कि मार्केट में अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच के अनुसार बदमाशों की उम्र 20 से 25 साल के करीब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed