फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Automotive Free Zone will Connaught Place, jams discharge exercise

कार-फ्री जोन बनेगा कनॉट प्लेस, होगा 3 महीने का ट्रायल

Fri, 06 Jan 2017 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
Automotive Free Zone will Connaught Place, jams discharge exercise
file photo - फोटो : अमर उजाला

कनॉट प्लेस में अगले महीने से इनर और मिडिल सर्किल पर वाहन नहीं चलेंगे। इसकी जगह लोगों को बाबा खड़ग सिंह मार्ग, शिवाजी स्टेडियम व पालिका पार्किंग से पार्क एंड राइड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने इस बारे में एनडीएमसी अधिकारियों व दिल्ली पुलिस को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। नायडू बृहस्पतिवार को एनडीएमसी क्षेत्र के स्मार्ट सिटी प्लान की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।
विज्ञापन


बैठक में कनॉट प्लेस एरिया में राहगीरों की आवाजाही को सामान्य बनाने पर खास जोर दिया गया। बैठक में फैसला लिया गया कि फरवरी महीने में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर कनॉट प्लेस में काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन महीने तक प्रोजेक्ट के व्यावहारिक पहलुओं की पड़ताल होगी। इसमें आउटर सर्किल पर वाहनों का दबाव, पार्किंग क्षमता, राहगीरों व दुकानदारों का अनुभव आदि के आधार पर प्रोजेक्ट की समीक्षा होगी। बता दें क‌ि इस दौरान कनॉट प्लेस के इनर सर्कल में क‌िसी भी तरह के वाहन का प्रवेश व‌र्ज‌ित होगा।

आउटर सर्क‌िल कार पार्क कर बैट्री र‌िक्शा या हायर्ड साइक‌िल से अंदर जा सकेंगे

Automotive Free Zone will Connaught Place, jams discharge exercise
कनॉट प्लेस होगा वाहन फ्री जोन - फोटो : अमर उजाला

बैठक में बताया गया कि राहगीरों की सुविधा के लिए इनर और मिडिल सर्किल को वाहन मुक्त किया जाना जरूरी है। इसके लिए शिवाजी स्टेडियम, बाबा खड़ग सिंह मार्ग व पालिका पार्किंग से पार्क एंड राइड की सुविधा मुहैया करानी होगी। तीनों पार्किंग की क्षमता 3172 है। लेकिन अभी औसतन रोजाना 1088 वाहन ही खड़े होते हैं। पार्क एंड राइड सुविधा शुरू करने से पार्किंग का पूरी क्षमता से इस्तेमाल हो सकेगा। 

अधिकारियों ने बताया कि राइडिंग सुविधा के तौर पर किराये की साइकिल, बैट्री रिक्शा आदि वाहन होंगे। दूसरी तरफ वाहनों के हटने से जो जगह बचेगी उस पर वाकिंग जोन, फव्वारे, लाइटिंग व साउंड शो, कैफे हाउस, पब्लिक प्लाजा जैसी नागरिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा। वैंकैया नायडू ने इस मौके पर जोर दिया कि कनॉट प्लेस को जाम मुक्त, दुर्घटना मुक्त व अपराध मुक्त किया जाए। 

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की समीक्षा के दौरान एनडीएमसी चेयरमैन नरेश कुमार ने नायडू को बताया कि तय योजना के अनुसार अलग-अलग प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। अगले महीने स्मार्ट एनर्जी ग्रिड नेटवर्क काम करने लगेगा। वहीं, मार्च में ऑटोमेटिक मीटरिंग भी शुरू हो जाएगी।

जबकि काउंसिल की अगली बैठक में पेयजल से जुड़ी योजना को मंजूरी मिल जाएगी। इसके अलावा 11 विकेंद्रित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट में तीन इस महीने के आखिर में शुरू हो जाएंगे। जबकि बाकी का काम जून के आखिर तक पूरा होगा।

जुलाई में पूरी एनडीएमसी सीसीटीवी के दायरे में होगी। दूसरी तरफ फ्री वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए एमटीएनएल के साथ समझौता आखिरी चरण में है। नरेश कुमार ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि अगले पांच महीने में दिल्लीवासियों को एनडीएमसी के स्मार्टनेस का अहसास होने लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed