फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   automax company plant close news gets hipe in gurugram

ऑटोमैक्स कंपनी का प्लांट बंद करने के बाद मामले ने तूल पकड़ा

Tue, 27 Jun 2017 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Tue, 27 Jun 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
automax company plant close news gets hipe in gurugram
demo pic - फोटो : Amar Ujala

ऑटोमैक्स कंपनी का प्लांट बंद करने का मामला तूल पकडने लगा है। पीड़ित श्रमिकों ने मंगलवार को कंपनी प्रबंधन व स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। श्रमिकों ने लघुसचिवालय में तय समय अनुसार पहुंचकर एसडीएम के साथ बैठक की है। दूसरी ओर पुलिस आयुक्त को दी शिकायत पत्र में स्थानीय पुलिस पर श्रमिकों के साथ दबाव बनाने का आरोप लगाया है। उपायुक्त के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजकर नौकरी पर वापस रखने की मांग की है।  

विज्ञापन


बता दें कि ऑटो पाट्र्स बनाने वाली कंपनी ऑटोमैक्स ने कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए 24 जून को प्लांट बंद कर दिया। सोमवार को जब कर्मचारी गेट पर पहुंचे, तो उन्हें वहां प्लांट बंद होने का नोटिस गेट पर ही चस्पा मिला। यूनियन के प्रधान दयानंद तिवारी ने बताया कि 23 जून को काम करने के बाद जब 24 जून की सुबह कर्मचारी कंपनी गेट पर पहुंचे, तो उन्हें वहां प्लांट बंद होने का नोटिस चस्पा मिला। जब इस बारे में पूछा गया, तो कंपनी को बंद करने का कारण लगातार हो रहे घाटे के चलते उत्पादन नहीं कर पाना बताया गया। जब कर्मचारियों ने इसका विरोध किया, तो कंपनी प्रबंधन द्वारा पुलिस बुलाकर उन्हें वहां से खदेड़ दिया गया। 
विज्ञापन


प्लांट में काम करने वाले श्रमिकों का कहना है कि वह 20 से 25 साल से कंपनी में काम कर रहे हैं। कई साथियों ने तो काम करते वक्त कंपनी में ही अपने हाथ तक गवां दिए हैं। कंपनी के इस रवैये से सभी श्रमिक सड़क पर आ गए हैं। ऐसे में प्रशासन व श्रम विभाग कंपनी प्रबंधन के मनमाने रवैये को देखते हुए उन्हें प्लांट चालू करने का आदेश दें। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला, तो वह अपना आंदोलन तेज कर हड़ताल करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कंपनी के अंदर खड़ी यूनियन की गाड़ियां, माल व मशीने भरकर रात के समय पुलिस बल की मौजूदगी में दूसरे प्लांट में भेज दी गई। जिसको लेकर यूनियन कर्मचारियों में रोष है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed