फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto Taxi Unions strike on Delhi Assembly Against Increasing Irregularities in Transport Department

परिवहन विभाग में बढ़ रही अनियमितताओं के खिलाफ विधानसभा पर ऑटो-टैक्सी यूनियनों का प्रदर्शन

Thu, 28 Feb 2019 01:52 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 28 Feb 2019 01:52 AM IST
विज्ञापन
Auto Taxi Unions strike on Delhi Assembly Against Increasing Irregularities in Transport Department
ऑटो टैक्सी यूनियन - फोटो : अमर उजाला
परिवहन विभाग में बढ़ रही अनियमितताओं के खिलाफ ऑटौ-टैक्सी यूनियनों ने मिलकर सरकार के खिलाफ विधानसभा के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने झुलझुली फिटनेस सेंटर में लेट फीस के नाम पर की जा रही करोड़ों की उगाही रोकने की मांग की। वहीं कई अन्य मुद्दों पर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांगों का ज्ञापन सीएम को सौंपा।
विज्ञापन


दिल्ली टैक्सी टूरिस्ट ट्रांसपोर्ट यूनियन  के अध्यक्ष संजय सम्राट ने इस प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने आरोप लगाया कि झुलझुली फिटनेस सेंटर में वाहनों की जानबूझकर वाहन की फिटनेस की तिथि समय बीतने के बाद दी जा रही है। इसके बाद लेट फीस के नाम पर 5 हजार रुपये प्रति वाहन वसूले जा रहे हैं।
विज्ञापन


प्रदर्शन में चालकों ने ओला-उबर के किराये सरकार द्वारा तय किए जाने और ऑटो के किरायों में वृद्धि की भी मांग की।  प्रदर्शन में सर्वोदय ड्राइवर्स एसोसिएशन ऑफ दिल्ली के अध्यक्ष कमलजीत गिरल और एक्सपर्ट ड्राइवर सोल्यूशन संगठन के अध्यक्ष सुमित भारद्वाज, चालक शक्ति यूनियन के महासचिव पवन कुमार और तिपहिया वाहन संघ के अध्यक्ष संजय चावला समेत अन्य चालक संगठन शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed