फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto-taxi drivers strike in Delhi today

Auto Taxi Strike: राजधानी में आज भी ऑटो-टैक्सी चालकों की हड़ताल, यात्रियों को हो रही परेशानी

Fri, 23 Aug 2024 08:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 23 Aug 2024 08:49 AM IST
सार

टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालक कैब एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की मांग के लिए हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनियां उनसे अधिक कमीशन ले रही हैं। ई-रिक्शा चालकों की वजह से भी नुकसान हो रहा है। इस पर केंद्र और राज्य सरकार रोक लगाएं।

विज्ञापन
Auto-taxi drivers strike in Delhi today
Auto Taxi Strike - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजाधीन में एप आधारित ऑटो और कैब चालक दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। इसमें 15 से अधिक ऑटो और टैक्सियों के यूनियन शामिल हैं। हड़ताल के पहले दिन गुरुवार यानी कल एप आधारित ऑटो और कैब चालकों के कई संगठनों की हड़ताल के कारण यात्रियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। हड़ताल का सबसे ज्यादा असर राजधानी के रेलवे स्टेशनों व एयरपोर्ट पर देखने को मिला। शुक्रवार यानी आज भी हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

टैक्सी और ऑटो रिक्शा चालक कैब एग्रीगेटर सेवाओं से बेहतर भुगतान की मांग के लिए हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि कंपनियां उनसे अधिक कमीशन ले रही हैं। ई-रिक्शा चालकों की वजह से भी नुकसान हो रहा है। इस पर केंद्र और राज्य सरकार रोक लगाएं। वहीं, राजधानी में बहुत कम संख्या में ऑटो-टैक्सियां यात्रियां मिलीं। इस दौरान मनमाने तरीके से किराया भी वसूला गया। जो ऑटो-टैक्सी चालक हड़ताल में शामिल नहीं हुए, उन्हें धमकाकर यात्रियों को उतारने के लिए कहा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजीविका हो रही प्रभावित
हड़ताली टैक्सी और ऑटो संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि अपर्याप्त भुगतान के साथ-साथ एग्रीगेटर्स की ओर से बाइक टैक्सी सेवाएं शुरू करने से उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। दिल्ली ऑटो टैक्सी ट्रांसपोर्ट कांग्रेस यूनियन (डीएटीटीसीयू) के अध्यक्ष किशन वर्मा ने दावा किया कि राजधानी में 80 प्रतिशत ऑटोरिक्शा और टैक्सियां सड़कों से नदारद हैं। जंतर-मंतर पर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, कैब चालक आदर्श तिवारी ने कहा कि कंपनियां हमें हमारी सेवाओं के लिए बहुत कम भुगतान करती हैं। इस कारण वाहनों की किस्त भरने और अन्य खर्चों को पूरा करने में असमर्थ हैं।

विज्ञापन

बाइक टैक्सियों पर लगे प्रतिबंध
हड़ताल कर रहे संगठनों ने पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार बाइक टैक्सियों पर प्रतिबंध लगाए। हड़ताल के दौरान महिपालपुर, नजफगढ़, यमुना पार क्षेत्र में कुछ घटनाएं हुईं, लेकिन संगठन के लोगों का इसमें कोई लेना-देना नहीं है। कुछ असामाजिक तत्व हैं जो प्रदर्शन से लाभ उठाने और बाधा डालने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली ऑटो रिक्शा संघ के महासचिव राजेंद्र सोनी ने आरोप लगाया कि चालकों को धमकाया जा रहा है। उनका संघ हड़ताल का हिस्सा नहीं है। रेलवे स्टेशनों और बस स्टॉप के बाहर चालकों को धमकाया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर की पोस्ट
निशांत ने एक्स पर लिखा कि तीस मिनट से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास कैब बुक करने की कोशिश कर रहा हूं, लेकिन बुकिंग नहीं हो रही। विनोद सोनी ने एक्स पर लिखा कि सुबह ऑटो रिक्शा में कनॉट प्लेस स्थित कार्यस्थल जाने के दौरान कई ऑटो चालकों ने उन्हें रुकवा लिया और हड़ताल की बात कहकर जाने नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed