दिल्ली: कनॉट प्लेस में ऑटो ड्राइवर की चाकू मारकर हत्या, 3 गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के कनॉट प्लेस में एक ऑटो ड्राइवर को अज्ञात शख्स ने चाकू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक बदमाश अब भी फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। दिल्ली पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनमें से दो के नाम करन और बिट्टू हैं। दोनों दक्षिणपुरी इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302/34 और आर्म्स एक्ट के 25/27 धारा के अंतर्गत एफआईआर दर्ज किया है।
Delhi: Police arrest two more people, identified as Karan and Bittu, both residents of Dakshinpuri. in connection with the case where an auto-rickshaw driver was stabbed to death in Connaught place last night. FIR under sections 302/34 IPC rw 25/27 Arms Act has been registered.
— ANI (@ANI) October 8, 2018
जानकारी के मुताबिक यह घटना रात करीब 1 बजे की है। ऑटो चालक खान मार्केट से कनॉट प्लेस की तरफ सवारी लेकर जा रहा था उसी दौरान किसी ने उस पर हमला किया और चाकू मारकर फरार हो गया। चाकू लगने का बाद घायल ऑटो चालक किसी तरह कनॉट प्लेस पहुंचा और वहां जाकर नीचे गिर पड़ा।
जानकारी के मुताबकि वहां उस वक्त कुछ लोग मौजूद थे, लेकिन लोग मदद करने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया।
इसी बीच गुजरात से दिल्ली घूमने आये कुछ लड़कों की नजर घायल ऑटो चालक पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल ऑटो चालक को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मृतक ऑटो चालक का जो वीडियो सामने आया है उसमें वो बार- बार ये कहता हुआ नजर आ रहा है कि सवारी ने उसे चाकू मारा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Delhi: Auto-rickshaw driver stabbed to death allegedly by his passenger at Connaught Place last night. More details awaited. pic.twitter.com/Hrn1EQIafp
— ANI (@ANI) October 8, 2018