{"_id":"bb4921ead39b23ba5757ff8049ddac85","slug":"auto-faced-radio-taxis-run-on-city-buses-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो हटेंगे, दौड़ेंगी सिटी बसें-रेडियो टैक्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो हटेंगे, दौड़ेंगी सिटी बसें-रेडियो टैक्सियां
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 12 Aug 2014 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने अब प्रदेश के शहरों के अंदर रेडियो टैक्सी-सिटी बसें चलाने की योजना शुरू की है। पहले चरण में गाजियाबाद सहित प्रदेश के सभी 13 नगर निगम में इसकी शुरुआत की गई है।
विज्ञापन
पॉल्यूशन और जाम को नियंत्रित करने के लिए शहरों से आटो को बाहर कर सिटी बस और रेडियो टैक्सी चलाने का प्रस्ताव है। इसके लिए 31 अगस्त तक आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
शहर के ज्यादातर मार्ग जाम की चपेट में हैं। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर आटो के चलते दिनभर जाम रहता है। करीब 28 हजार आटो की मनमानी पर नियंत्रण कर पाने में पुलिस और परिवहन अफसर नाकाम हो रहे हैं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग ने शहरों के अंदर से आटो को बाहर करने की योजना तैयार की है। इसकी शुरुआत सूबे के 13 नगर निगम वाले शहरों से की जाएगी।
डीएम से बैठक के बाद एआरटीओ केपी गुप्ता ने बताया कि शहरों के अंदर पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में सिटी बसों और रेडियो टैक्सियों का संचालन होगा। इनका किराया इतना रखा जाएगा, जिसे आम आदमी भी वहन कर सके।
इसके लिए कोई भी व्यक्ति या उनका समूह 31 अगस्त तक आवेदन कर सकेगा। इसके लिए आवेदन परिवहन विभाग की साइट www.uptransport.org पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
इन 13 शहरों में लागू होगी योजना
गाजियाबाद, कानपुर, इलाहाबाद, बरेली, मेरठ, लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मुरादाबाद, सहारनपुर, अलीगढ़, झांसी और गोरखपुर।
पहले फ्लॉप हो चुकी है योजना
आटो चालकों की मनमानी से पिछले वर्ष चलाई गई सिटी बस योजना फ्लॉप हो गई थी। आटो को आड़ा-तिरछा लगाकर बसों को रोकने, चालक-परिचालक से मारपीट करने और किराए में कमी करने से बसों का संचालन ठप हो गया था।
यदि आटो चालकों को काबू नहीं किया गया तो रेडियो टैक्सी और सिटी बसों का संचालन सफल होने में फिर संशय है।