Auto Expo 2020 Live: किआ, एमजी, टाटा, मारुति, ह्यूंदै ने पेश की एक से बढ़कर एक शानदार कारें
{"_id":"5e3a43248ebc3ee5e730d161","slug":"auto-expo-2020-starts-with-media-event-maruti-futuro-e-tata-nexon-ev-showcased-firstly-all-update","type":"live","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2020 Live: किआ, एमजी, टाटा, मारुति, ह्यूंदै ने पेश की एक से बढ़कर एक शानदार कारें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Wed, 05 Feb 2020 05:45 PM IST
पूजा त्रिपाठी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 05 Feb 2020 05:45 PM IST
खास बातें
ग्रेटर नोएडा में बुधवार सुबह मीडिया इवेंट के साथ ऑटो एक्सपो 2020 की शुरुआत हो चुकी है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑटो शो है। दो दिन के मीडिया इवेंट के बाद इसे आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसकी शुरुआत में ही मारुति सुजुकी की पहली इलेक्ट्रिक-कार फ्यूचरो-ई (Futuro-e) की झलक देखने को मिली। इस बार एक्सपो में फोर्ड, बीएमडब्ल्यू, टोयोटा, ऑडी, जीप, वॉल्वो, लेक्सस और होंडा जैसी 9 बड़ी कंपनियां नहीं पहुंची हैं। हालांकि चीन से ग्रेट वॉल मोटर्स और एमजी जैसी कंपनियां पहली बार यहां आ रही हैं। पढ़ें दिनभर के सभी अपडेट्स।
विज्ञापन
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो की हुई शुरुआत, मारुति सुजुकि Futuro E और टाटा Nexon EV की दिखी झलक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
05:43 PM, 05-Feb-2020
सुजुकी ने पेश की बाइक्स
ऑटो एक्सपो 2020 में सुजुकी ने दो बाइक्स पेश की हैं। कंपनी ने एक स्कूटर भी शोकेस किया है।
04:38 PM, 05-Feb-2020
टाटा अल्ट्रोज ईवी पेश
टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो-2020 में अपनी बहु प्रतिक्षित इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) अल्ट्रोज को शोकेस किया है। यह कार Tata Motors ने हाल ही में लॉन्च की गई प्रीमियम हैचबैक Altroz का इलेक्ट्रिक वर्जन है। अल्ट्रोज ईवी को अगले साल 2021 में बाजार में उतारने की योजना है। फुल चार्ज पर यह कार करीब 300 किलोमीटर चलेगी।
विज्ञापन
03:07 PM, 05-Feb-2020
GWM ने पेश की Haval Concept H
ऑटो एक्सपो-2020 में चीन की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता Great Wall Motor Company Limited (ग्रेट वॉल मोटर कंपनी लिमिटेड) ने Haval Concept H (हैवल कॉन्सेप्ट एच) का ग्लोबल प्रीमियर किया है। कंपनी कॉन्सेप्ट व्हीकल विजन 2025 के साथ भारत के बाजार में उतर रही है।
02:30 PM, 05-Feb-2020
नई कार Volkswagen Taigun पेश
ऑटो एक्सपो 2020 में जर्मन कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन ने भारत में अपनी नई कार Volkswagen Taigun पेश किया है। भारत में Taigun का मुकाबला किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा जैसी एसयूवी से होगा।
02:11 PM, 05-Feb-2020
Mahindra की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
देश की एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने बुधवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार eKUV100 को सबके सामने पेश किया। कार में 40kW की इलेक्ट्रिक मोटर लगी है। Mahindra eKUV100 को सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कहा जा सकता है।
01:36 PM, 05-Feb-2020
किआ की नई एसयूवी Kia Sonet पेश
Kia Motors (किआ मोटर्स) ने Sub Compact SUV (सब कॉम्पैक्ट एसयूवी) Kia Sonet (किआ सॉनेट) पेश किया है। कंपनी ने कहा है कि उसकी यह नई कार सबसे पहले भारत की सड़कों पर नजर आएगी। भारतीय बाजार में इसका मुकबला टाटा नेक्सॉन, मारुति ब्रेजा और ह्यूंदै वेन्यू जैसी एसयूवी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:22 PM, 05-Feb-2020
Mahindra की इलेक्ट्रिक व्हीकल Atom
Auto Expo 2020 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक क्वॉड्रिसाइकल Atom को पेश किया है। यह प्रॉडक्शन मॉडल यानी बाजार में उतारा जाने वाला मॉडल है। Mahindra अपनी इस इलेक्टिरक कार Atom का कॉन्सेप्ट पहली बार ऑटो एक्सपो 2018 में पेश किया था।
12:56 PM, 05-Feb-2020
टाटा मोटर्स ने पेश की Tata Altroz
टाटा मोटर्स ने ऑटो एक्सपो में अपनी नई सब-4 मीटर हैचबैक कार Tata Altroz को भी पेश किया है। हालांकि कंपनी ने इसे ऑटो एक्सपो से पहले ही आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दिया था। Tata Altroz में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। उनमें से एक यह है कि इस कार के दरवाजे 90 डिग्री कोण पर खुलते हैं जिससे कार के अंदर घुसने और निकलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
12:24 PM, 05-Feb-2020
Tata HBX micro SUV concept
टाटा मोटर्स ने एक आकर्षक लुक वाली Tata HBX micro SUV concept (माइक्रो एसयूवी कॉन्सेप्ट) पेश की है। यह प्रॉडक्शन मॉडल के काफी हद तक मिलती जुलती है। यह टाटा की अब तक सबसे छोटी एसयूवी है।
12:11 PM, 05-Feb-2020
एमजी मोटर की MG Marvel X Luxury Electric कार
एमजी मोटर ने लग्जरी Electric Car (इलेक्ट्रिक कार) MG Marvel X (मार्वल एक्स-3) पेश की है। A luxury crossover, it features advanced driver assistance and safety technologies. यह एक लग्जरी क्रॉसओवर कार है जो बिना ड्राइवर और सुरक्षा जैसी आधुनिक टेक्नोलॉजी दी गई हैं।