फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Auto driver attacks on ASI by swords in delhi

ऑटो ड्राइवर ने एएसआई पर तलवार से किया हमला, पुलिस ने चालक व नाबालिग बेटे को सड़क पर पीटा

Mon, 17 Jun 2019 05:23 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 17 Jun 2019 05:23 PM IST
Auto driver attacks on ASI by swords in delhi
पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को पीटा - फोटो : अमर उजाला

मुखर्जी नगर इलाके में रविवार रात पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल (ईआरवी) और ऑटो में टक्कर हो गई। इस पर ऑटो चालक व पुलिसकर्मियों में कहासुनी होने लगी। ऑटो चालक ने एएसआई पर तलवार से हमला कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने ऑटो चालक व बेटे की बीच सड़क पर डंडों से पिटाई कर दी। घटना का वीडियो भी वायरल हो गया। पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।




पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया, रात करीब नौ बजे मुखर्जी नगर में दोनों वाहनों में टक्कर हुई। ऑटो चालक सर्वजीत ने कुछ जानकारों को बुला लिया और हंगामा करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने एएसआई योगराज पर तलवार से हमला कर दिया। जबकि उसके नाबालिग बेटे ने एक पुलिसकर्मी के पैर पर ऑटो चढ़ा दिया। सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सर्वजीत और उसके बेटे की पिटाई कर दी। बाद में उन्हें थाने ले जाया गया, लेकिन ऑटो चालक के साथी भी वहां पहुंच गए। एहतियात के तौर पर अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed