ऑटो चालक और युवकों में हुई थी डीलिंग, महिला को कार में बिठाने पर लिए थे 500 रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम के सोहना में चलती कार में गैंगरेप के मामले में कासना पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में कई नई जानकारियां मिली हैं। ऑटो चालक ने बताया कि उस रात महिला के लिए तीन हजार रुपये युवकों से लेने के बाद उसने 500 रुपये खुद लिए थे और 2500 रुपये महिला को दे दिए थे। बता दें ऑटो चालक हरियाणा का रहने वाला है।
वहीं, मामले में सूरजपुर स्थित सीजेएम कोर्ट में बुधवार को पीड़िता ने 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। हालांकि, कार्रवाई के लिए अभी बयान का अवलोकन नहीं हो पाया है। अवलोकन के आधार पर आगे पुलिस कार्रवाई करेगी।
सोहना से गुरुग्राम आई महिला से गैंगरेप के बाद ग्रेटर नोएडा में फेंकने की वारदात के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के लिए महिला को कासना थाने बुलवाया। महिला अपने जीजा के साथ कासना पुलिस के पास पहुंची थी। यहां से पुलिस महिला को सूरजपुर स्थित सीजेएम कोर्ट ले गई।
सीजेएम कोर्ट में एकांत में एक महिला कर्मी की मौजूदगी में पीड़ित महिला के बयान दर्ज कराए गए। 15 मिनट तक बंद कमरे में बयान दर्ज कराने के बाद महिला वापस सोहना चली गई है। पुलिस उससे लगातार संपर्क में है। बताया जा रहा है कि महिला बयान के दौरान गैंगरेप वाली बात पर बरकरार है।
बयान के अवलोकन के बाद आगे बढ़ेगी जांच
हालांकि, अभी बयान का अवलोकन नहीं किया गया है। अनुमान है कि एक-दो दिनों में बयान का अवलोकन संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद बयान के आधार पर पुलिस की इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई चलेगी।
पुलिस को महिला की अंतिम लोकेशन रात डेढ़ महिला गुरुग्राम में मिली है। इसके बाद उसको मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। महिला के मुताबिक इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर घुमाते रहे और चार बजे के करीब ग्रेटर नोएडा छोड़ कर फरार हो गए।