फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   auto driver and all accused involved in the dealing, court records gangrape victim statement

ऑटो चालक और युवकों में हुई थी डीलिंग, महिला को कार में बिठाने पर लिए थे 500 रुपये

Thu, 22 Jun 2017 09:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Thu, 22 Jun 2017 09:24 AM IST
विज्ञापन
 auto driver and all accused involved in the dealing, court records gangrape victim statement
gangrape

गुरुग्राम के सोहना में चलती कार में गैंगरेप के मामले में कासना पुलिस ने ऑटो चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में कई नई जानकारियां मिली हैं। ऑटो चालक ने बताया क‌ि उस रात महिला के ल‌िए तीन हजार रुपये युवकों से लेने के बाद उसने 500 रुपये खुद लिए थे और 2500 रुपये महिला को दे दिए थे। बता दें ऑटो चालक हरियाणा का रहने वाला है। 

विज्ञापन


वहीं, मामले में सूरजपुर स्थित सीजेएम कोर्ट में बुधवार को पीड़िता ने 164 के तहत बयान दर्ज करवाए। हालांकि, कार्रवाई के लिए अभी बयान का अवलोकन नहीं हो पाया है। अवलोकन के आधार पर आगे पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन


सोहना से गुरुग्राम आई महिला से गैंगरेप के बाद ग्रेटर नोएडा में फेंकने की वारदात के बाद बुधवार सुबह पुलिस ने सीजेएम कोर्ट में बयान दर्ज करवाने के लिए महिला को कासना थाने बुलवाया। महिला अपने जीजा के साथ कासना पुलिस के पास पहुंची थी। यहां से पुलिस महिला को सूरजपुर स्थित सीजेएम कोर्ट ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीजेएम कोर्ट में एकांत में एक महिला कर्मी की मौजूदगी में पीड़ित महिला के बयान दर्ज कराए गए। 15 मिनट तक बंद कमरे में बयान दर्ज कराने के बाद महिला वापस सोहना चली गई है। पुलिस उससे लगातार संपर्क में है। बताया जा रहा है कि महिला बयान के दौरान गैंगरेप वाली बात पर बरकरार है।  

बयान के अवलोकन के बाद आगे बढ़ेगी जांच

 auto driver and all accused involved in the dealing, court records gangrape victim statement
gangrape in gurugram thrown in greater noida - फोटो : ani

हालांकि, अभी बयान का अवलोकन नहीं किया गया है। अनुमान है कि एक-दो दिनों में बयान का अवलोकन संबंधित मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा। जिसके बाद बयान के आधार पर पुलिस की इस मामले में आगे कानूनी कार्रवाई चलेगी।       

पुलिस को महिला की अंतिम लोकेशन रात डेढ़ महिला गुरुग्राम में मिली है। इसके बाद उसको मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। महिला के मुताबिक इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर घुमाते रहे और चार बजे के करीब ग्रेटर नोएडा छोड़ कर फरार हो गए।       

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed