{"_id":"66c52fe2a18b09a0ff0e3e33","slug":"auto-and-taxi-drivers-on-strike-in-delhi-on-22nd-and-23rd-august-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auto Taxi Strike : दिल्ली में टैक्सी और ऑटो चालक कल से दो दिन की हड़ताल पर, सरकार से की यह मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auto Taxi Strike : दिल्ली में टैक्सी और ऑटो चालक कल से दो दिन की हड़ताल पर, सरकार से की यह मांग
Wed, 21 Aug 2024 05:38 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 21 Aug 2024 05:38 AM IST
सार
इस दौरान तकरीबन चार लाख परिवहन वाहनों के सड़कों पर न उतरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
लोगों को हो सकती है परेशामी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में 22 और 23 अगस्त को ऑटो और टैक्सी चालक हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान तकरीबन चार लाख परिवहन वाहनों के सड़कों पर न उतरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर के 15 से अधिक ऑटो, टैक्सी चालक संगठनों ने दो दिवसीय संयुक्त हड़ताल की घोषणा की है। संगठनों का आरोप है कि एक तरफ जहां एप आधारित कैप सेवा से ऑटो टैक्सी चालकों को नुकसान हो रहा है वहीं, एप कंपनियां कैब चालकों से मोटा कमीशन वसूल रही हैं। केंद्र सरकार और राज्य की सरकार इसपर रोक नहीं लगा रही है। उन्होंने सरकार से समस्याओं के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन