{"_id":"5b5755944f1c1b6e118b56a2","slug":"authority-publishing-notice-on-unsafe-buildings-of-shahberi-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिंदगीभर की कमाई बचाने के लिए प्राधिकरण से लगाई गुहार, बिल्डिंग खाली नहीं कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदगीभर की कमाई बचाने के लिए प्राधिकरण से लगाई गुहार, बिल्डिंग खाली नहीं कराने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
building collapse
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबेरी गांव के लोग मंगलवार को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचे और अपनी जिंदगीभर की कमाई बचाने की गुहार लगाई। अफसरों से बिल्डिंग को खाली नहीं कराने और सिविल इंजीनियर से जांच कराने की मांग की है। वहीं प्राधिकरण ने बिल्डिंग को अवैध बताया है, लेकिन कार्रवाई से पहले सेफ्टी ऑडिट कराने का आश्वासन दिया है।
प्राधिकरण शाहबेरी गांव की असुरक्षित बिल्डिंगों पर नोटिस चस्पा कर रहा है और सात दिन के अंदर बिल्डिंग खाली करने का आदेश दिया है। इसके विरोध में मंगलवार सुबह साईं दृष्टि होम्स एलएलपी बिल्डिंग के निवासी डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम ने प्राधिकरण का मामला बताया और वहां से भेज दिया। उसके बाद इन लोगों ने प्राधिकरण के जनसुनवाई दिवस में शिकायत की और कार्रवाई को रोकने की मांग की।
लोगों ने कहा कि उनकी जिंदगीभर की कमाई फ्लैटों में लगी है। सिविल इंजीनियर से बिल्डिंग की जांच करवाएं और उस पर आने वाले खर्च को बिल्डर से वसूलने की मांग की। लोगों ने बताया कि बिल्डर ने लिफ्ट, पावर बैकअप और छत पर गार्डन देने का वादा किया था, इसका पैसा भी लिया।
विज्ञापन
जीएसटी लागू होने से पहले फ्लैट खरीदा था, लेकिन जीएसटी भी वसूला है। लोगों ने बिल्डर पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं प्राधिकरण अफसरों ने कार्रवाई से पहले समिति बनाकर सेफ्टी ऑडिट कराने का आश्वासन दिया है। साथ ही बिसरख कोतवाली में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाने को कहा है। लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और वहां शिकायत की।