{"_id":"b8ee9d132f2878c8ee5a0d9ac42c8e60","slug":"authority-open-schemes-box-housing-scheme-launched-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राधिकरण ने खोला पिटारा, आवासीय योजना आज लांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राधिकरण ने खोला पिटारा, आवासीय योजना आज लांच
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 01 Jan 2016 06:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने साल 2016 चार योजनाएं निकाली हैं। यमुना प्राधिकरण मिक्स लैंड योजना के अलावा लोगों के लिए 120, 162 और 200 वर्गमीटर भूखंड की आवासीय योजना सेक्टर-17 में ला रहा है।
विज्ञापन
पिछले काफी दिनों से ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण कोई स्कीम नहीं लाया था, मगर साल-2016 के पहले ही दिन दोनों प्राधिकरणों ने लोगों के लिए मकान, दुकान और अन्य व्यवसाय के लिए प्लाटों की योजना निकाली है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि ग्रेनो में विभिन्न योजना के तहत खाली प्लाटों और कुछ ऐसे प्लाट हैं जो लोगों ने सरेंडर किए।
विज्ञापन
ऐसे सभी प्लाटों को बिड के आधार पर सबसे अधिक बोली लगाने वालों को प्लाट आवंटित किया जाएगा। इसके अलावा औद्योगिक भूखंडों की योजना में 450 वर्गमीटर या इससे अधिक भूखंडों की योजना आज से आ रही है। इसी तरह इंस्टीट्यूशनल भूखंडों की योजना में एक हजार वर्ग मीटर और इससे अधिक क्षेत्रफल के भूखंडों की योजना निकाली जा रही है।
विज्ञापन
यमुना प्राधिकरण ने सेक्टर-22डी के बाद एक और आवासीय योजना नए साल से लांच करने की तैयारी की है। योजना में 120, 162 और 200 वर्गमीटर के भूखंड हैं। यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ. अरूणवीर सिंह ने बताया कि इस तरह के प्लाटों की स्कीम से असली यूजर इनमें रह सकेंगे। इसके अलावा प्राधिकरण अपनी मिक्सड लैंड यूज स्कीम भी साथ लेकर आ रहा है।