फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case: Aunt Drowned Two And A Half Year Old Child In Water Tank Due To Personal Rivalry

दिल्ली में दर्दनाक हत्या: मौसी ने ढाई साल के भांजे को पानी की टंकी में डुबाया, पिता की सजा बेटे को दी!

Fri, 15 Dec 2023 05:50 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 15 Dec 2023 05:50 PM IST
सार

Delhi Crime : महिला ने अपराध कबूला कर लिया है। पुलिस अब आरोपी को कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है। 

विज्ञापन
Delhi Murder Case: Aunt Drowned Two And A Half Year Old Child In Water Tank Due To Personal Rivalry
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

दिल्ली बवाना इलाके में घरेलू विवाद में एक महिला ने अपने ढ़ाई साल के भांजे को पानी की टंकी में डूबा कर मार डाला। महिला के घर से दस हजार रुपये गायब हो गए थे। बच्चे के पिता पर रुपये चुराने का शक था और इस बात को लेकर महिला का अपने पति और बहन के परिवार से झगड़ा हो रहा था। सीसीटीवी कैमरे की जांच में महिला को बच्चे को घर ले जाते हुए दिखने और उसके घर की पानी की टंकी से बच्चे का शव मिलने के बाद पुलिस ने शक के आधार पर महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने बताया कि उसने बहन के परिवार को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया

मृत बच्चे की शिनाख्त आयुष के रूप में हुई है। वह अपनी मां रीना, पिता प्रकाश दास और बड़ी बहन के साथ डाक खाना वाली गली रमेश नगर में रहता था। उसके पिता बेलदारी का काम करते हैं। 13 दिसंबर की शाम 5.46 बजे पुलिस को आयुष के गायब होने की जानकारी मिली। मौके पर पुलिस को शिकायतकर्ता बच्चे की मौसी बसंती मिली। उसने बताया कि बच्चा उसके घर से गायब हो गया है। उसने बच्चे को चुराने का शक जताया। उसने बताया कि बच्चा उसकी बहन रीना का है जो उसके पड़ोस में रहती है। आयुष घर के बाहर रो रहा था, इसलिए वह उसे लेकर अपने घर आई थी। उसने उसे अपने माता-पिता के कमरे में सुला दिया था। कुछ देर बाद आयुष की सात साल की बड़ी बहन माला घर आई। आयुष के वहां नहीं मिलने पर उसने शोर मचाया। उसके बाद उसने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने उसके घर के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। फुटेज में पुलिस ने देखा कि बसंती बच्चे को लेकर अपने घर गई। कुछ ही मिनट में वह घर से बाहर निकली। उसके पास बच्चा नहीं था। उसके बाद बच्चे की बड़ी बहन वहां आई। उसने आयुष के गायब होने को लेकर शोर मचाया। इस दौरान वहां कोई नहीं आया था। फुटेज के आधार पर पुलिस को बसंती के गतिविधि पर शक हुआ। पुलिस ने बुधवार देर रात बच्चे के अपहरण का मामला दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पुलिस ने शक के आधार पर बसंती के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को घर की पहली मंजिल पर पानी की टंकी में आयुष का शव मिला। साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने बसंती को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। उसने बच्चे की हत्या की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि 20 दिन पहले उसकी मां के दस हजार रुपये चोरी हो गए थे। उसे बच्चे के पिता प्रकाश दास पर पैसे चुराने का शक था। इस बात को लेकर उसका अपने पति और अपनी बहन के परिवार से झगड़ा चल रहा था। जिससे परेशान होकर उसने बहन के परिवार को सबक सिखाने के लिए वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस खुलासे के बाद हत्या का मामला दर्ज कर बसंती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि बसंती का पति बेलदारी का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed